पुणे, 19 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) डाक विभाग के रेलवे पोस्ट सर्विस ‘ब’ मंडल ने लोगों की सुविधा के लिए एक खास बुकिंग काउंटर खोला है. खोलेगए नए काउंटर की शुरूवात जीपीओ परिसर में 14 अगस्त से हुई. इस नए बुकिंग काउंटर का उद्घाटन पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल,डाक सेवा संचालक अभिजित बनसोडे, व्यवसाय विस्तार समूह प्रबंधक योगेश वालुंजकर, सहायक अधीक्षक गणेश वडूरकर, सहायक अधीक्षक सचिन कामठे, निरीक्षक सी.एम.नदाफ, निरीक्षक ए.डी.सोनावणे, मुख्य अभिलेख अधिकारी अरविंद शिवतारे की उपस्थिति मेें हुआ. अब नागरिक रविवार और सार्वजनिक छुट्टीयों के दिनों में विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. प्रत्येक रविवार और छुट्टी के दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डाक विभाग की सेवाएं उपलब्ध होंगी. इनमें स्पीड पोस्ट बुकिंग, पार्सल पोस्ट बुकिंग, अंतर्राष्ट्रीय पोस्ट बुकिंग और अन्य सभी डाक सेवाएं उपलब्ध है.