काेलकाता, 19 अगस्त (वि.प्र.)
काेलकाता की 5 मंजिली बिल्डिंग में भीषण आग से 9 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 10 से अधिक लाेग गंभीर रूप से झुलस गए. भारी अफरा-तफरी के बीच करीब 90 लाेगाें काे सुरक्षित निकाला गया.
मंगलवार देर रात पाैने दाे बजे हादसा हाेने से राहत एवं बचाव कार्य में देरी हुई. मृतकाें में कई लाेग बांग्लादेश के जाे इलाज के लिए काेलकाता आए थे. मृतकाें में 2 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है.
सभी बेहाेशी की हालत में मिले थे.
आग लगने के वक्त हाेटलाें में ज्यादातर लाेग साे रहे थे. बिल्डिंग में धुआं भरने के कारण उनका दम घुटने लगा. मरने वालाें में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. लाेगाें की पहचान की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतकाें की संख्या बढ़ सकती है. आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें माैके पर पहुंचीं.
घने धुएं के कारण दमकलकर्मियाें काे ऊपरी मंजिलाें तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत अभी भी काफी गर्म है, इसलिए कूलिंग का काम जारी है. पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री काैशिक चाैधरी ने घटनास्थल का दाैरा करने के बाद बताया कि शुरुआती ताैर पर शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, लेकिन इसकी पुष्टि फाॅरेंसिक जांच के बाद हाेगी. मंत्री ने कहा कि इमारत के अंदर की स्थिति बेहद खराब थी और यहां कई हाेटल चल रहे थे. उन्हाेंने कहा कि वहां की व्यवस्था देखकर वे हैरान हैं. मंत्री के मुताबिक, बिल्डिंग मैनेजमेंट ने बुनियादी सुरक्षा और निर्माण नियमाें का पालन नहीं किया था. हाेटल के संचालन में भी कई तरह की अनियमितताएं हाेने की शिकायत सामने आई है. घायलाें काे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर जा सकते हैं. पुलिस के मुताबिक, इमारत का मालिक फिलहाल फरार है. न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई जगहाें पर दबिश दे रही है. आग लगने की वजह और सुरक्षा नियमाें के उल्लंघन की जांच की जा रही है.