मोशी दुर्घटना की प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी

उच्चस्तरीय समिति ने जांच-पड़ताल के बाद कचरा डिपो दुर्घटना का विवरण दिया

    20-Aug-2026
Total Views |
 
watse
माेशी, 19 अगस्त (आ.प्र.)
माेशी कचरा डिपाे के वेस्ट-टू-एनर्जी प्राेजेक्ट में 8 जुलाई काे हुई दुर्घटना में 9 मजदूराें की माैत हाे गई थी. इस हादसे की जांच के लिए विभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था. इस जांच समिति की अंतरिम रिपाेर्ट हाल ही में राज्य सरकार काे साैंप दी गई है.
 
जानकारी के मुताबिक, समिति ने दुर्घटना के कारणाें की समीक्षा, सुरक्षा नियमाें के पालन, प्राेजेक्ट में कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रणालियाें की प्राथमिक जिम्मेदारी के संबंध में अपनी टिप्पणियां दर्ज की हैं.
 
माेशी कचरा डिपाे स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्राेजेक्ट की प्रशासनिक इमारत पर कचरे का बड़ा ढेर ढह गया था. इस मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए्. बचाव दलाें द्वारा 72 घंटे तक चलाए गए खाेज अभियान के बाद नाै मजदूराें के शव बाहर निकाले गए्. इस दुर्घटना से पूरे राज्य में राेष व्यक्त किया गया था. हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी के निचलेस्तर के कुछ कर्मचारियाें और संबंधिताें के खिलाफ मामला दर्ज किया; हालांकि वरिष्ठ अधिकारियाें और काॅन्ट्रै्नटर कंपनी की जवाबदेही पर सवाल उठाए गए. विभिन्न संगठनाें और मृतकाें के परिजनाें ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है. इस मामले में राज्य सरकार ने दुर्घटना के बाद एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की थी. समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मनपा अधिकारियाें, काॅन्ट्रै्नटर कंपनी के प्रतिनिधियाें, तकनीकी विशेषज्ञाें तथा प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियाें के बयान दर्ज किए. इसके अलावा प्राेजेक्ट की मंजूरी, सुरक्षा अनुमति, स्ट्रक्चरल प्लान और रखरखाव के रिकाॅर्ड की भी जांच की गई.
 
इन सभी के आधार पर अंतरिम रिपाेर्ट सरकार काे भेज दी गई है और अंतिम रिपाेर्ट में जिम्मेदार व्यक्तियाें तथा संस्थाओं पर कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट सिफारिशाें की उम्मीद है.