पीएनजी द्वारा ‌‘मंगलसूत्र महोत्सव‌’ की घोषणा

पारंपरिक सोने और आधुनिक डायमंड के आकर्षक डिजाइनों का विस्तृत संग्रह

    20-Aug-2026
Total Views |

gr 
लक्ष्मी रोड, 19 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पीएनजी ज्वेलर्स द्वारा अपने बहुप्रतीक्षित मंगलसूत्र महोत्सव की घोषणा की गई है. यहां पारंपरिक सोने के मंगलसूत्र और आधुनिक डायमंड के डिजाइनों की लंबी श्रृंखला को उपलब्ध कराया गया है, यह कलेक्शन 13 सितंबर 2026 तक भारत के सभी पीएनजी ज्वेलर्स शोरूम में उपलब्ध होगा. हर साल की तरह, भारतीय महिलाओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए, परंपरा की विरासत को बनाए रखते हुए विभिन्न शैलियों के मंगलसूत्रों का सबसे विविध और आकर्षक संग्रह ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है. मंगलसूत्र महोत्सव पिछले कई वर्षों से पीएनजी ज्वेलर्स का एक प्रमुख और खास वार्षिक आयोजन माना जाता है. इस महोत्सव में पारंपरिक, आधुनिक और हल्के वजन के मंगलसूत्रों का एक विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है. यहां ग्राहकों को त्यौहारों से लेकर रोजाना पहनने तक, हर जशरत को पूरा करने वाले कई तरह के डिजाइन देखने को मिलेंगे. बताया गया कि इस साल के कलेक्शन में खूबसूरत सोने के मंगलसूत्र, सोलिटेयर से प्रेरित डायमंड मंगलसूत्र, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मिनिमलिस्ट डिजाइन और आपके व्यक्तित्व को निखारने वाले आधुनिक स्टाइल के मंगलसूत्र शामिल किए गए हैं. सभी आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं की पसंद और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह कलेक्शन, श्रावण मास के अवसर पर पत्नी, बहू या परिवार की महिलाओं को एक अर्थपूर्ण उपहार देने की इच्छा रखने वाले पतियों और परिजनों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा. उत्कृष्ट कारीगरी और किफायती कीमतों का बेहतरीन संतुलन बनाते हुए, ग्राहकों को इस महोत्सव में विभिन्न शैलियों, पसंद और बजट के अनुसार मंगलसूत्र चुनने का अवसर मिलेगा.  
 
परंपरा, आधुनिकता और अभिव्यक्ति का सुंदर संगम

भारतीय संस्कृति में मंगलसूत्र का हमेशा से ही भावनात्मक और पारंपरिक महत्व रहा है. हालांकि, आज की महिलाएं इसे केवल परंपरा के प्रतीक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और शैली के एक हिस्से के रूप में भी आत्मवेिशास के साथ पहन रही हैं. पीएनजी ज्वेलर्स में हम मंगलसूत्र के सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखते हुए, आधुनिक जीवनशैली के अनुकूल और बदलती पसंद के अनुसार नए डिजाइन्स पेश करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. यह महोत्सव परंपरा, आधुनिकता और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का एक सुंदर संगम है. - डॉ. सौरभ गाडगिल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पीएनजी ज्वेलस


gr
 
गहनों पर मेकिंग चार्ज केवल 7.99 प्रतिशत ही रहेगा

 इस महोत्सव के दौरान ग्राहकों को मंगलसूत्र के गहनों पर मेकिंग चार्ज केवल 7.99% से उपलब्ध होगा. यह विशेष ऑफर 13 सितंबर 2026 तक सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है. यह परंपरा, प्रेम और वैवाहिक बंधन के प्रतीक मंगलसूत्र को आकर्षक ऑफर के साथ खरीदने का यह एक सुनहरा अवसर है.