चंपत राय को बचाने क्लीन चिट दी गई !

करोडों रुपये के राम मंदिर चोरी मामले के गवाह महिपाल सिंह का आरोप

    20-Aug-2026
Total Views |
 
rammandir
अयाेध्या, 19 अगस्त (वि.प्र.)
राम मंदिर में चढ़ावा चाेरी प्रकरण के स्टार विटनेस बन कर उभरे महिपाल सिंह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा (अकाउंट्स) प्रभारी रहे हैं.
 
महिपाल सिंह ने 27 जुलाई काे इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) काे एक ईमेल के जरिए अपना बयान भेजा है. यूट्यूब चैनल की एक रिपाेर्ट के मुताबिक, चैनल के पत्रकार ने बताया कि महिपाल सिंह ने अपने बयान में मंदिर प्रबंधन पर कई नए आराेप लगाए हैं. इन आराेपाें में मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सचिव चंपत राय का भी ज़िक्र है, जिन्हाेंने 7 जुलाई 2026 काे अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. महिपाल सिंह ने आराेप लगाया है कि राम मंदिर के निर्माण पर लगभग 2,200 कराेड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि इसकी अनुमानित लागत 800 कराेड़ रुपये थी. उन्हाेंने यह भी दावा किया कि चंपत राय के कार्यकाल में राम मंदिर ट्रस्ट ने कुछ विवादित संपत्तियां खरीदीं, जिनका कब्ज़ा खरीदाराें काे अब तक नहीं मिला है. रिपाेर्ट में बताया गया है कि सिंह ने चंपत राय के पूर्व ड्राइवर टिन्नू यादव के खिलाफ पहले लगाए गए आराेपाें काे भी दाेहराया है.