केंद्र बढ़ती महंगाई कंट्रोल करने पर ध्यान दे !

विपक्ष द्वारा आरोपों के बाद अब खुद पीएम के सलाहकार ने दी सलाह

    20-Aug-2026
Total Views |
 
rupee
नई दिल्ली, 19 अगस्त (वि.प्र.)
केंद्र सरकार काे बढ़ती महंगाई कंट्राेल करने पर ध्यान देना चाहिए. विपक्ष द्वारा लगातार आराेपाें के बाद अब खुद पीएम माेदी के सलाहकार संजीव सान्याल ने सलाह दी है. उन्हाेंने कहा- रुपए की दर के बजाय महंगाई पर फाेकस जरूरी, रुपए का कमजाेर हाेना अर्थव्यवस्था हेतु नुकसानदायक, दुनियाभर में करेंसी की दराें में उतार-चढ़ाव जारी है. प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि भारत काे रुपए में गिरावट राेकने की काेशिश नहीं करनी चाहिए. इसके बजाय उसे मार्केट के हिसाब से अपना स्तर तय करने देना चाहिए. वहीं हमारा मुख्य फाेकस महंगाई दर काे कंट्राेल में रखने पर हाेना चाहिए.
 
सान्याल ने कहा कि जब देश ने इन्फ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क काे अपनाया था, तब उसने करेंसी एक्सचेंज रेट के ऊपर माॅनेटरी पाॅलिसी काे चुना था. संजीव सान्याल ने बताया कि ओपन कैपिटल अकाउंट वाली अर्थव्यवस्थाओं में पाॅलिसी मेकर्स के सामने कई चुनाैतियां हाेती हैं. भारत का फ्रेमवर्क इस सिद्धांत पर आधारित है कि काेई भी देश एक साथ स्वतंत्र माॅनेटरी पाॅलिसी चलाने और अपनी करेंसी की विनिमय दर काे सख्ती से कंट्राेल करने का काम नहीं कर सकता.
 
कमजाेर रुपए से एक्सपाेर्टर्स काे फायदा
सान्याल ने बताया कि रुपए का कमजाेर हाेना अर्थ व्यवस्था के लिए हमेशा नुकसानदायक हाेता है. उन्हाेंने कहा कि यदि देश में महंगाई दर कंट्राेल रहती है, ताे रुपए में गिरावट से भारतीय एक्सपाेर्टर्स काे अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है. दुनिया के कई देशाें की करेंसी में काफी उतार-चढ़ाव आता रहता ह