रिटेल बाजार में चीनी का दाम प्रित किलो 60 रुपये के पार

पिछले दो महीनों में करीब 18 रुपये तक बढ़ी कीमत : दिवाली तक कीमतों में तेजी बनी रहने का व्यापारियों का अनुमान

    20-Aug-2026
Total Views |
 
gef
 
गुलटेकड़ी, 19 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

त्यौहारों, उत्सवों, व्रत और उपवासों का श्रावण महीना शुरू हो चुका है. इस दौरान घरेलूउपभोगताओं के साथ-से चीनी की मांग बढ़ गई है. इसके अलावा, पिछले सीजन में कम हुआ उत्पादन और बारिश में देरी के कारण चीनी मिलों के देर से शुरू होने की संभव है. इन कारणों से चीनी की लगभग 15 तक तों में प्रति हुई है. 60 रुपये क रिटेल त किलो त्यौहारी होने से जेब पर पड रहा है. बता दें कि केंद्र सरकार ने अगस्त महीने के लिए चीनी की बिक्री का कोटा 22.5 लाख टन घोषित किया है. यह कोटा नाकाफी है. दरअसल, जून के महीने से ही चीनी के दामों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. श्रावण के बाद गणेशोत्सव, नवरात्रोत्सव और दिवाली जैसे प्रमुख त्यौहार आ रहे हैं. इस अवधि के दौरान चीनी की मांग सामान्य से अधिक होती है. मीठे पकवान बनाने के लिए घरेलू ग्राहकों की ओर से तो मांग रहती ही है, साथ ही मिठाई विक्रेताओं और विभिन्न प्रसंस्करण उद्योगों (प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज) से भी भारी मांग बनी रहेगी. इसके अलावा, पिछले सीजन में चीनी के उत्पादन में कमी आई है. व्यापारी बताते हैं कि होलसेल और रिटेल बाजार की मांग को देखते हुए फिलहाल बाजार में हो रही चीनी की आवक अपर्याप्त है. चीनी मिलों में भी चीनी का स्टॉक कम हो गया है. इन्हीं कारणों से चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पुणे के गुलटेकड़ी मार्केटयार्ड में रोजाना 100 से 150 टन चीनी की आवक होती है, जबकि पूरे ि जले की बात करें तो यह आवक 800 टन हो रही है.   
 
बाजार में शक्कर की आवक कम हो रही
फिलहाल बाजार में तेजी का रुख है और बिक्री जारी है. मांग की तुलना में बाजार में शक्कर की आवक कम हो रही है. चीनी मिलों को डिलीवरी के लिए सात दिनों का समय दिया जा रहा है. आगे कीमतें बढ़ने की संभावना को देखते हुए मिलें भी धीरे-धीरे (चरणबद्ध तरीके से) बाजार में शक्कर भेज रही हैं. वहीं, व्यापारी भी सतर्कता बरत रहे हैं और केवल उतनी ही शक्कर खरीद रहे हैं, जितनी बाजार में मांग है. - ईेशर नहार, चीनी व्यापारी, मार्केटयार्ड 
 
 
gef
 
 त्यौहार होने के कारण मांग अधिक रहेगी
बारिश में देरी के कारण गन्ने की बुआई देर से हुई है. इस वजह से इस साल चीनी का नया सीजन देरी से शुरू होगा. नया सीजन नवंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है. तब तक श्रावण, गणेशोत्सव, नवरात्र और दिवाली जैसे प्रमुख त्यौहार होने के कारण चीनी की मांग अधिक रहेगी. परिणामस्वरूप, चीनी के दामों में भी तेजी बनी रहेगी. - मुकेश गोयल, चीनी व्यापारी, मार्केटयार्ड

gef