सोनिया गांधी ने किताब में खोले जीवन के कई राज

शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी, अपनों को खोने का दर्द भी बयां किया

    20-Aug-2026
Total Views |
 
newboook
नई दिल्ली, 19 अगस्त (वि.प्र.)
कांग्रेस नेता साेनिया गांधी की नई किताब ’इशश्रेपसळपस : र्गेीीपशू ेष र्ङेींश’ इस साल 10 नवंबर काे पब्लिश हाेगी. साेनिया गांधी की किताब 544 पेज की है, जिसमें उनकी पर्सनल लाइफ, फैमिली, भारत आने की स्टाेरी और उनके लंबे पाॅलिटिकल जर्नी पर बेस्ड है. साेनिया गांधी की किताब में उन्हाेंने जीवन के कई पन्ने खाेले हैं. शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी है.
 
अपनाें काे खाेने का दर्द भी छिपा है इस किताब में. किताब काे पेंगुइन रैंडम हाउस से संबंधित पब्लिशर संस्थान अल्फ्रेड ए.
नाेपफ पब्लिश करेगा.
 
किताब के कंटेंट के अनुसार, इसमें इटली में साेनिया गांधी के बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते और गांधी परिवार के साथ उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण दाैर का जिक्र है.
 
किताब की कहानी 1965 के कैम्ब्रिज से शुरू हाेती है. उस समय 19 साल की साेनिया माइनाे पढ़ाई के लिए इंग्लैंड में थीं. यहीं उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई.किताब के मुताबिक, यह मुलाकात आगे चलकर प्यार और शादी में बदल गई. साेनिया की जिंदगी भारत से जुड़ गई. भारत आने के बाद उन्हाेंने धीरे-धीरे इंडियन लाइफस्टाइल और कल्चर काे अपनाया. उन्हाेंने हिंदी सीखी, साड़ी पहनना सीखा और भारतीय खान-पान काे भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया.
 
साेनिया गांधी के इंदिरा गांधी के साथ रिश्ते और उनके अनुभवाें का भी जिक्र है. किताब में गांधी परिवार पर आए मुश्किल दाैर काे भी जगह दी गई है. इसमें राजीव गांधी के भाई संजय गांधी की विमान हादसे में माैत और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद परिवार की स्थिति के बारे में बताया गया है.
इसके बाद साेनिया की इच्छा के बावजूद राजीव गांधी राजनीति में आए और देश के प्रधानमंत्री बने.