पश्चिम रेलवे की 98% खाद्य सामग्री व 99% पेयजल गुणवत्ता जांच में पास !
21-Aug-2026
Total Views |
मुंबई, 20 अगस्त (वि.प्र.) पश्चिम रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण खानपान और पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए निगरानी अभियान तेज कर दिया है. मेडिकल विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अप्रैल 2026 से अब तक बड़े पैमाने पर सैंपलिंग, टेस्टिंग और इंस्पेक्शन किया गया है. खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसआई) और क्वालिटी कंट्रोल (क्यूसी) प्रोग्राम के तहत अब तक जांचे गए 999 खाद्य सैंपल्स में से लगभग 98% पूरी तरह सही (फिट) पाए गए ह्ैं. एफएसएसआई के तहत जांचे गए 357 सैंपल्स में 99.72% सफलता मिली, जबकि राजकोट, भावनगर और जगजीवन राम अस्पताल ने 100% फिटनेस दर्ज की. स्वच्छ और स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसआई) के सहयोग से पश्चिम रेलवे ने 64 मईट राइटफ सर्टिफिकेशन हासिल किए ह्ैं. इनमें 51 मईट राइट स्टेशनफ और 13 ईट राइट कैंपस शामिल हैं, जहां वेंडरों को स्वच्छता व सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दिया जाता है.
पीने के पानी की व्यापक जांच
पीने के पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 3,879 बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें 99.87% सैंपल फिट रहे. इसके अलावा, क्लोरीन के सही स्तर की जांच के लिए 33,104 टेस्ट किए गए्. मुंबई उपनगरीय और गैर- उपनगरीय सेक्शन समेत स्टेशनों, कॉलोनियों और वाटर कूलरों की नियमित सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.