स्वस्थ आंखों के लिए 'अदरक तेल' की मालिश बहुत ही उपयोगी है !

    21-Aug-2026
Total Views |

eyehealth 
अदरक के तेल से पैराें की मालिश करने से आंखाें की बीमारियां दूर हाेती हैं.
इससे शरीर भी तराेताजा रहता है.
 
आजकल स्क्रीन टाइम के बढ़ने से तनाव, थकान और आंखाें की कमजाेरी की समस्या आम हाे गई है. इससे निजात पाने और आंखाें काे स्वस्थ रखने के लिए आप अदरक के तेल से नियमित ताैर पर पैराें की मालिश कर सकते हैं. इसे ‘पादाभ्यंग’ कहा जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पैराें में कई महत्वपूर्ण मर्म और नाड़ियां हाेती हैं, जाे सीधे आंखाें से जुड़ी हाेती हैं. पैराें पर इस तेल से मालिश करने से आंखाें का तनाव दूर हाेता है, राेशनी तेज हाेती है और ड्राई आई जैसी समस्याओं से भी बचाव हाेता है.
 
अदरक के तेल की प्रकृति गरम हाेने के कारण इससे र्नत संचार तेज हाेता है.
इससे वात दाेष संतुलित रहता है. इस तेल की मालिश से आंखाें तक पाेषण पहुंचता है और थकान कम हाेती है. रात के समय (साेने से पहले) पैराे की हल्की मालिश करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और नींद भी अच्छी आती है.