सांगवी, 20 अगस्त (आ.प्र.) सांगवी परिसर महेश मंडल की ओर से नवी सांगवी स्थित नटसम्राट निलू फुले रंगमंदिर में हाल ही में सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. बाल- कलाकारों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलाकृतियों व प्रदर्शनों को दर्शकों से भरपूर प्रतिसाद मिला. कार्यक्रम में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, युगल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से बाल कलाकारों ने विभिन्न सामाजिक संदेश दिए. वहीं महिलाओं ने ‘आपणो उत्सव’ समूह नृत्य के जरिए ‘राधा-कृष्ण लीला’ प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया. इस अवसर पर सुनील लोहिया, सतीश लोहिया, नीलेश अटल आदि उपस्थित थे. डिम्पल हेड़ा और पूजा धीरन ने मंच संचालन किया. विक्रांत देव्हारे और संजय झंवर ने परीक्षक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम की सफलता के लिए गणेश चरखा, मयूर लाठी, पंकज टावरी, दीपेश मालानी और तुषार माहेश्वरी ने विशेष परिश्रम किया.