देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर लोणी को घोषित
अंजलि खमितकर, मयूरेश प्रभुणे, मोनेश शेलार को ‘आश्वासक पत्रकारिता’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
21-Aug-2026
Total Views |
पुणे, 20 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) वेिश संवाद केंद्र और डेक्कन एजुकेशन सोसायटी द्वारा मीडिया क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए दिया जाने वाला देवर्षि नारद माध्यम पत्रकारिता पुरस्कार इस वर्ष महाराष्ट्र टाइम्स के पुणे एडिशन के संपादक श्रीधर लोणी को देने की घोषणा की गई है. जबकि सकाल के विशेष संवाददाता मयूरेश प्रभुणे और प्रभात की वरीष्ठ संवाददाता अंजलि खामितकर को आश्वासक पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. मोनेश शेलार को भी सोशल मीडिया के असरदार इस्तेमाल के लिए सम्मानित किया जाएगा. पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार (22 अगस्त) को आयोजित किया गया है. वेिश संवाद केंद्र के पश्चिमी महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अभय कुलकर्णी और डीईएस के नियामक मंडल के कार्यवाह आनंद काटिकर और डीईएस के नियामक मंडल के सदस्य मिलिंद कांबले ने बुधवार (19 अगस्त) को दोपहर 12:30 बजे पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार सुबह 11 बजे फर्ग्यूसन कॉलेज एम्फी थिएटर में हो रहा है. बस्तर के रहने वाले और नक्सलवाद के जानकार और लेखक राजीव रंजन प्रसाद के करकमलों से पुरस्कार का वितरण होगा. इस समारोह में उन्हीं का ‘नक्सलवादी आंदोलन - अतीत और आज विषय’ पर एक विशेष व्याख्यान देंगे. अभय कुलकर्णी ने कहा कि देवर्षि नारद के नाम पर हर साल दिए जाने वाले पुरस्कारों का यह 14वां साल है.श्रीधर लोणी को पत्रकारिता में उनके लगातार लेखन और विद्वत्तापूर्ण काम के लिए (31,000 रुपये और देवर्षि नारद की मूर्ति) से सम्मानित किया जाएगा. मयूरेश प्रभुणे को साइंस, मौसम और पर्यावरण पत्रकारिता में उनके अग्रणी योगदान के लिए, जबकि अंजलि खमितकर और मोनेश शेलार को उनकी उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए (21 हजार रुपये और देवर्षि नारद की मूर्ति) से सम्मानित किया जाएगा. आनंद काटिकर ने कहा कि मीडिया सेक्टर में, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जशरी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे अलग-अलग कोर्स की तरफ स्टूडेंट्स का रुझान बढ़ा है. पुरस्कार के जरिए नई पीढ़ी को पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए प्रेरणा मिलेगी. मिलिंद कांबले ने कहा कि इस वर्ष से पुरस्कार की रकम बढ़ा दी गई है. देवर्षि नारद माध्यम पुरस्कार पत्रकारिता में बेहतरीन काम के लिए दिया जाता है.