महाबलीपुरम, 20 अगस्त (वि.प्र.) लाेकसभा की 543 सीटें 25 साल तक बरकरार रखें यह बात कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कही. दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक में परिसीमन काे लेकर सरकार का पक्ष रखा. बाेले- केंद्र साउथ काे उसका हक दे, बिना भेदभाव फंड दे, हम भारत के भविष्य काे चमकाने का काम करते रहेंगे.
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने परिसीमन काे लेकर बड़ी मांग रखी है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हुई 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उन्हाेंने कहा कि लाेकसभा की 543 सीटाें की संख्या अगले 25 साल तक बरकरार रखी जानी चाहिए. इसके लिए 1971 की जनगणना काे आधार बनाए रखने की मांग की गई है.
उन्हाेंने कहा कि हमारे साथ चलें.हमें सही तरीके से फंड दें,और साउथ काे उसका हक दें. हम इंडिया काे उसका फ्यूचर देते रहेंगे. कर्नाटक ने यह भी कहा है कि महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया जाए, लेकिन इसके लिए लाेकसभा की कुल सीटाें की संख्या बढ़ाने की जरूरत न पड़े.
यानी महिलाओं का आरक्षण माैजूदा 543 सीटाें के भीतर ही दिया जाए. डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक किसी शिकायत के साथ नहीं आया है. उन्हाेंने कहा कि राज्य भारत की विकास यात्रा में साझेदार है और उसे सिर्फ निष्पक्षता चाहिए.