नई दिल्ली, 20 अगस्त (वि.प्र.)
चांदी 9,260 रु महंगी हाेकर 2.38 लाख किलाे पर पहुंच गई, वही साेना भी 3520 रु. महंगा हाेकर 1.57 लाख प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. बाजार के जानकाराें ने शादी के सीजन में दामाें में और बढ़ाेतरी का अनुमान जताया है. साेने-चांदी की कीमतें गुरुवार, 20 अगस्त काे बढ़ गई हैं.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन के मुताबिक, एक किलाे चांदी की कीमत 9,260 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए पहुंच गई है. 10 ग्राम 24 कैरेट साेने का दाम 3,520 रुपए बढ़कर 1.57 लाख रुपए हाे गया है.
इस महीने यानी अगस्त में 20 दिन में साेना 15 हजार और चांदी 20 हजार रुपए महंगी हाे चुकी है.
एक्सपर्ट्स के अनुसार साेना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है. इस साल साेने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने काे मिल रहा है.
साेना 2026 में अब तक 24 हजार रुपए महंगा हाे चुका है. 31 दिसंबर 2025 काे 10 ग्राम साेना 1.33 लाख रुपए पर था, जाे अब 1.57 लाख रुपए पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 काे 2.30 लाख रुपए किलाे थी, जाे अब 2.38 लाख रुपए पर पहुंच गई है.
इस दाैरान 29 जनवरी काे साेने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था.
काेटक सिक्याेरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमाेडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि साेने काे आम निवेशकाें के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकाें जैसे आरबीआई का भी सपाेर्ट हासिल है, जाे लगातार साेना खरीद रहे हैं. आगे मुश्किल हालात में भी साेने में तेजी बनी रहेगी.
यदि हालात सुधरे ताे चांदी में भी उछाल दिख सकता है. अभी जाे वर्तमान हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक साेने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है.
चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है. काेटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमाेडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी ने कहा-कि साेने काे आम निवेशकाें के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकाें जैसे आरबीआई का भी सपाेर्ट हासिल है, जाे लगातार साेना खरीद रहे हैं.