कोरेगांव पार्क, 20 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे का फैशन वर्ल्ड इन दिनों ग्लैमर, स्टाइल और लक्जरी के रंग में रंगा हुआ है. कोरेगांव पार्क स्थित होटल वेस्टीन में 20 से 22 अगस्त तक आयोजित हाय लाइफ एक्जीबिशन फैशन प्रेमियों के लिए एक खास डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है. देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे 250 से अधिक डिजाइनर्स और लेबल्स ने यहां फेस्टिव, ब्राइडल और एथनिक फैशन के साथ कस्टमाइज्ड ज्वेलरी, डिजाइनर बैग्स और प्रीमियम होम फर्निशिंग का शानदार संसार सजाया है. राखी, आगामी त्योहारों वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किकलेक्शंस में परंपरा और आधुनिकता का खूबमेल नजर आ रहा है. प्राकृतिक रत्नों से बनी ज्वेलरी से लेकर बनारसी सिल्क की साड़ियों, हैंडमेड पोर्टलियों, एंटी-टर्निश ज्वेलरी और फेस्टिव होम डेकोर तक, हाय लाइफ इस सीजन की खरीदारी को एक स्टाइलिश और यादगार अनुभव में बदल रहा है.
त्यौहारों और शादियों के लिए संपूर्ण शॉपिंग डेस्टिनेशन
हाई लाइफ एक बार फिर पूरे देश के बेहतरीन फैशन कलेक्शंस को पुणे में समेट लाया है. इस बार हमारे साथ 250 से अधिक टॉप डिजाइनर्स जुड़े हैं. आने वाले वेडिंग और फेस्टिव सीजन, विशेषकर राखी गिफ्टिंग को ध्यान में रखते हुए हमने ब्राइडल वियर, डिजाइनर ज्वेलरी और होम फैशन का सबसे बड़ा कलेक्शन पेश किया है. देश भर के ट्रेंडिंग कलेक्शंस को एक्सप्लोर करने के लिए पुणेवासियों के लिए यह सबसे शानदार मौका है.
-एबी डोमिनिक (आयोजक, हाई लाइफ)
प्राकृतिक रत्नों का अनूठा जादू !
हमारा ब्रांड पूरी तरह से नेचुरल और सेमीप्रेि शयस स्टोन्स की एक्सक्लूसिव ज्वेलरी पर आधारित है. भारत में प्राकृतिक पत्थरों को इस तरह ज्वेलरी सेगमेंट में पेश करने वाले हम गिने-चुने ब्रांड्स में से एक हैं. हमारे कलेक्शन की सबसे खास बात यह है कि हर स्टोन का अपना एक अलग कैरेक्टर है, इसलिए एक डिजाइन दोबारा नहीं बनाई जा सकती. हमारे पास 1,400 की किफायती रेंज से लेकर 1.75 लाख तक के हाई-एंड एक्सक्लूसिव पीसेज मौजूद हैं.
-ऋतिका (वाटर लिली एटलियर)
हैंडमेड पोर्टली और डिजाइनर बैग्स का यूनिक कलेक्शन उपलब्ध
स्टारमी में हम खास तौर पर इन-हाउस हैंडमेड इंडियन बैग्स और पोर्टली तैयार करते हैं. हर पीस में हमारी बारीकी से की गई कारीगरी दिखती है. त्यौहारों औशादियों में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ ये बैग्स परफेक्ट लुक देते हैं. ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से इन्हें कस्टमाइज भी करवा सकते हैं. हमारी रेंज 2,500 से शुरू होकर 10,000 तक जाती है.
-दिया (स्टारमी)
होम फर्निशिंग और कस्टमाइज्ड एम्ब्रॉयडरी का भरोसा
पुणे के लक्ष्मी रोड, एमजी रोड और स्टोर्स के बाद, हम अपने खास होम फर्निशिंग फेस्टिव कलेक्शंस लेकर आए है. गणपती रक्षाबंधन और दिवाली रखते हुए अमेरिकन बेड़ एंड बाथ कलेक्शंस, कुशन कवर्स और टॉवेल्स की पूरी रेंज मौजूद है. इसके आलावा हम गिफ्टिंग के लिए स्पेशल कस्टमाइज्ड की सुविधा भी दे रहे हैं.
- विजय जयसिंघानी (होम स्प्रेड, पुणे)
ट्रेडिशनल एवं मॉडर्न का अनूठा संगम
हम विशेष रूप से पुरुषों और बच्चों के लिए फेस्टिव व एथनिक वियर डिजाइन करते हैं. डिजिटल प्रिंट्स, प्योर कॉटन और प्रीमियम सिल्क फैब्रिक में हमारी कर्टा रेंज काफी पसंद की जा रही है. हमारी सबसे बड़ी खासियत फादर-सन डुओ कंबिनेशन है, जिसमें पिता और बेटे एक जैसे मैचिंग आउटफिट्स चुन सकते हैं. हम 2018 से हाई लाइफ के साथ जुड़े हैं और पुणे से हमेशा बेहतरीन रिस्पांस मिलता है.
-विशाल सावला (देसी वे)
एंटी-तर्निश फैशनेबल ज्वेलरी अब हर बजट में
के जरिए हम पिछले 26 वर्षों से एंटी-तर्निश ट्रैवल और फैशन ज्वेलरी कर रहे हैं. हमारा मकसद हर महिला तक डिजाइनर ज्वेलरी को बेहद किफायती दामों पर पहुंचाना है. हाई लाइफ के साथ हमारा सफर 10 साल से ज्यादा पुराना है. हमारे कलेक्शंस की शुरुआत महज 200 से होती है और 2,000 तक की रेंज में उपलब्ध है.
-रिया चड्ढ़ा (रियाज)
925 सिल्वर और 18 कैरेट कस्टमाइज्ड ज्वेलरी
पीडी क्रिएशंस में हम 925 स्टर्लिंग सिल्वर और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का खूबसूरत कलेक्शन लेकर आए हैं. ग्राहकों की पसंद के अनुसार डिजाइन्स को पूरी तरह से कस्टमाइज करने की सुविधा भी हमारे पास है. हाय लाइफ का क्राउड हमेशा से हमारे कलेक्शंस को बहुत प्यार देता आया है.
- पूजा झाझू (पीडी क्रिएशंस)
बनारसी सिल्क और हैंडवर्क साड़ियों का शानदार संग्रह
स्टाइलियो मोड में हम बनारस की पारंपरिक बुनाई के साथ आधुनिक डिजाइनिंग का संगम पेश करते हैं. मशरू, टिश्यू, मूंगा सिल्क और जॉर्जे ट पर हैंडवर्क की गई साड़ियां हमारी खासियत हैं. इसके अलावा कॉकटेल साड़ियां और रेडी-स्टिच ब्लाउज के ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं. बनारस में हमारी मैन्युफैक्चरिंग और हैदराबाद में स्टोर है. पिछले 10 सालों से हाई लाइफ के जरिए पुणे के ग्राहकों से जुड़ना हमारे लिए शानदार अनुभव रहा है.
-साहिल (स्टाइलियो मोड, हैदराबाद/वाराणसी)