लखनऊ, 20 अगस्त (वि.प्र.)
लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी और बहन की हत्या के बाद स्टेट बैंककर्मी ने सुसाइड कर लिया. गुरुवार दाेपहर उसने आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा काे फाेन करके ऑफिस से बाहर बुलाया. थाेड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गाेली मारकर फरार हाे गया. इसके बाद वह सीधे 2 किमी दूर घर पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, वह पसीने से भीगा हुआ था.
अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन काे गाेली मार दी. फिर खुद काे भी गाेली मार ली. सुसाइड से पहले आराेपी ने वाॅट्सऐप पर स्टेटस लगाया था.
इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्याेंकि उसने मुझे धाेखा दिया था.
अब मुझे खुद काे और अपनी बहन काे भी मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव काे सब कुछ पता है. वारदात गाेमती नगर थाना क्षेत्र में हुई है. अफसर माैके पर पहुंच गए. समाचार लिखे जाने तक फाेरेंसिक टीम जांच मेें जुटी थी. दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी. उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक के लिए काेर्ट में अपील दायर की थी. इसके बाद से वह आलमबाग में रहती थी. वहीं, उसका पति मानस बाजपेई हुसड़िया चाैराहे के पास अपनी बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था.
वह एसबीआई बैंक में काम करता था.
मानस के माता-पिता की माैत हाे चुकी है. फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए. वह पसीने से भीगे हुए थे. अंदर जाने के बाद उन्हाेंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया.