पिंपरी, 20 अगस्त (आ.प्र.)
मनपा की सर्वसाधारण सभा काे स्थगित करने काे लेकर सत्ताधारी बीजेपी के भीतर की गुटबाजी खुलकर सामने आई है. कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का आराेप लगाते हुए बीजेपी ने सभा स्थगित करने का प्रस्ताव रखा.सभा स्थगित करने का सुझाव दिए जाने के बाद भी जब महापाैर ने स्थगन की घाेषणा नहीं की, ताे सभागृह के नेता ने बीजेपी नगरसेवकाें काे सभागृह से बाहर जाने का निर्देश दिया. आखिरकार महापाैर रवि लांडगे ने कैलेंडर मंगवाया और 17 सितंबर तक सभा स्थगित करने की घाेषणा की. इस बीच, विपक्ष ने आराेप लगाया कि सभागृह के नेता प्रशांत शिताेले सीनाजाेरी और धाैंसबाजी कर रहे हैं तथा महापाैर काे काम नहीं करने दे रहे हैं. मनपा की अगस्त महीने की सर्वसाधारण सभा गुरुवार काे आयाेजित की गई थी. दाेपहर 2 बजे सभा की कार्यवाही शुरू हुई. महामेट्राे के अधिकारियाें ने नगरसेवकाेें के समक्ष निगड़ी-चाकण मेट्राे के 12 हजार 937 कराेड़ रुपये के प्रारूप का प्रेजेंटेशन दिया. जब शहर के 17 किमी मार्ग पर चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक बसाें के प्रारूप का प्रस्तुतीकरण चल रहा था, तब विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भाेईर ने आपत्ति जताई. उन्हाेंने मांग की कि किसी का ध्यान नहीं है, इसलिए प्रस्तुतीकरण अलग से लिया जाना चाहिए और सभा की कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए.
इसके बाद बीजेपी के विनाेद नढ़े ने कहा कि कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ का अपमान किया है और इसके विराेध में सभा 25 सितंबर तक स्थगित करने का प्रस्ताव रखा. शीतल शिंदे ने इसका समर्थन किया. कांग्रेस का विराेध करते हुए बीजेपी नगरसेवक अपनी सीटाें से उठ खड़े हुए. पार्टी की बैठक में सभा आयाेजित करने का निर्णय लिए जाने के बावजूद अचानक सभा स्थगन का प्रस्ताव आने से महापाैर भ्रमित हाे गए. उनके निर्देश पर नगर सचिव ने सभा की कार्यवाही शुरू की. महापाैर ने पिछली सभा के कार्यवृत्त काे स्वीकृत किया.
इस पर सदन के नेता प्रशांत शिताेले ने कहा कि कांग्रेस ने गीत का अपमान किया है, जबकि बीजेपी ने इस गीत का सम्मान किया है.
‘वंदे मातरम’ हमारी आस्था है और सभा स्थगित की जानी चाहिए, यह मेरा सुझाव है. जब शिताेले ने देखा कि महापाैर सभा स्थगित नहीं कर रहे हैं, ताे उन्हाेंने बीजेपी नगरसेवकाें काे बाहर चलने का निर्देश दिया. ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए बीजेपी नगरसेवक महापाैर के आसन के सामने आ गए. आखिरकार महापाैर ने कैलेंडर मंगवाया और 17 सितंबर दाेपहर एक बजे तक के लिए सभा स्थगित करने की घाेषणा की.
्नया बीजेपी का एक भी नगरसेवक बिन गल्ती के ‘वंदे मातरम’ गा सकता : संदीप वाघेरे शहर में गंभीर समस्याएं हैं, इसलिए दस मिनट के लिए सभा स्थगित कर कार्यवाही आगे बढ़ानी चाहिए. राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के संदीप वाघेरे ने कहा कि अगर बीजेपी का एक भी नगरसेवक बिना गल्ती के ‘वंदे मातरम’ गीत गा दे, ताे सभा दाे महीने के लिए स्थगित कर दी जाए. उनके द्वारा गीत गाने की चुनाैती देते ही बीजेपी के नगरसेवक शांत हाे गए और नारेबाजी बंद हाे गई. शिवसेना (शिंदे) के गुटनेता विश्वजीत बारणे ने कहा कि भावनाएं समझ में आती हैं, लेकिन यह पूछा जाना चाहिए कि क्या किसी काे गीत गाना आता भी है? उन्हाेंने मांग की कि शहर में कचरे की समस्या गंभीर हाे गई है, इसलिए गड्ढाें और पानी के मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए.