आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर एनसीपी का प्रदर्शन

    21-Aug-2026
Total Views |

straydog 
पिंपरी, 20 अगस्त (आ.प्र.)
चिखली इलाके में एक छाेटी बच्ची पर आवारा कुत्ते द्वारा किए गए हमले की घटना की गूंज गुरुवार (20 अगस्त) काे मनपा में सुनाई दी. आवारा कुत्ताें पर नियंत्रण लगाने की मांग काे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से आंदाेलन किया गया. इस दाैरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पशु चिकित्सा अधिकारी के इस्तीफे की मांग की गई.
 
मनपा की सर्वसाधारण सभा शुरू हाेने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया गया. आंदाेलन में विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भाेईर, नगरसेवक यश साने, संगीता ताम्हाणे, निकास साने सहित राष्ट्रवादी के कई नगरसेवक शामिल हुए. प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए वे मनपा परिसर में एक जीवित कुत्ता (श्वान) लेकर आए. इस माैके पर आवारा कुत्ताें के नसबंदी, टीकाकरण और उनकी संख्या काे नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई. साथ ही इस गंभीर समस्या की अनदेखी करने वाले मनपा के पशु चिकित्सा अधिकारी का इस्तीफा लेने की भी मांग की गई.
 
शहर के विभिन्न इलाकाें में आवारा कुत्ताें की संख्या लगातार बढ़ रही है और नागरिकाें पर हमलाें की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं.