नई दिल्ली, 20 अगस्त (वि.प्र.)
पीएम माेदी का शासन अब आखिरी दाैर में है. यह प्रतिपादन लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किया. वे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं काे एकजुट और आक्रामक हाेने का दिया संदेश दे रहे थे. उन्हाेंने कहा- आराेपाें में घिरी माेदी सरकार अब पूरी तरह ‘बैकफुट’ पर है. राहुल ने कहा- माेदी की उत्तराधिकारी की तलाश जारी हाे रही है. राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र माेदी का सियासी अंत हाे चुका है. इनका वक्त खत्म हाे गया है. माेदी का शासन आखिरी दाैर में है. राहुल गांधी ने माेदी सरकार काे पूरी तरह पीछे हटने की स्थिति में बताया.
सूत्राें के मुताबिक, उन्हाेंने कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ने काे कहा.
राहुल गांधी ने कहा-हमें उनके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए. उन्हाेंने कहा, ‘एकता हमारी पार्टी की ताकत है. उन्हाेंने कहा- देखिए टीएमसी कैसे बिखर गई. नरेंद्र माेदी का शासन आखिरी दाैर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है.
न्यूज एजेंसी की रिपाेर्ट के मुताबिक राहुल ने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहीं.
इसमें साेनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए. कमेटी की यह बैठक संसद सत्र खत्म हाेने के बाद पहली बार हुई. इसमें देश की राजनीतिक स्थिति के साथ युवाओं का भविष्य, राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे की जवाबदेही और भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ जैसे मुद्दाें पर चर्चा हुई.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आराेप लगाया कि सरकार की नीतियाें से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्हाेंने युवाओं के लिए एजुकेशन टू एप्लाॅयमेंट राेडमैप बनाने की मांग की. खड़गे ने दावा किया कि हाल के वर्षाें में 94 हजार स्कूल बंद हुए हैं. उन्हाेंने इसे शिक्षा व्यवस्था की गंभीर समस्या बताया.
खड़गे ने राम मंदिर ट्रस्ट काे मिले पैसे, साेने और अन्य दान की पारदर्शिता पर सवाल उठाया. उन्हाेंने दान के इस्तेमाल और हिसाब-किताब की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की.
बैठक में भारतीय सीमा पर चीन की कथित घुसपैठ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और सरकार से जवाबदेही की मांग की गई. बैठक में संसद सत्र के बाद देश की राजनीतिक स्थिति की समीक्षा की गई और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रुख काे और आक्रामक बनाने पर जाेर दिया गया. कांग्रेस ने वंदे मातरम काे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है.