बाल कलाकारों द्वारा सामाजिक संदेश, 'राधा-कृष्ण लीला' ने दर्शकों का दिल जीता

    21-Aug-2026
Total Views |
 
Krishna
सांगवी, 20 अगस्त (आ.प्र.)
सांगवी परिसर महेश मंडल की ओर से नवी सांगवी स्थित नटसम्राट निलू फुले रंगमंदिर में हाल ही में सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. बालकलाकाराें और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलाकृतियाें व प्रदर्शनाें काे दर्शकाें से भरपूर प्रतिसाद मिला. कार्यक्रम में बच्चाें के लिए फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, युगल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियाेगिताओं का आयाेजन किया गया था.
 
फैंसी ड्रेस प्रतियाेगिता में आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से बाल कलाकाराें ने विभिन्न सामाजिक संदेश दिए. वहीं महिलाओं ने ‘आपणाे उत्सव’ समूह नृत्य के जरिए ‘राधा-कृष्ण लीला’ प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकाें का दिल जीत लिया.
 
इस अवसर पर सुनील लाेहिया, सतीश लाेहिया, नीलेश अटल आदि उपस्थित थे. डिम्पल हेड़ा और पूजा धीरन ने मंच संचालन किया. विक्रांत देव्हारे और संजय झंवर ने परीक्षक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम की सफलता के लिए गणेश चरखा, मयूर लाठी, पंकज टावरी, दीपेश मालानी और तुषार माहेश्वरी ने विशेष परिश्रम किया.