नई दिल्ली, 20 अगस्त (वि.प्र.)
गायत्री गाेपीचंद और त्रिसा जाॅली की जाेड़ी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपयिनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. वह अब मेडल से बस एक जीत दूर हैं. गुरुवार काे भारतीय जाेड़ी ने टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए 7वीं सीड वाली जापान की रिन इवानागा और की नाकानिशी काे हरा दिया. दुनिया में 39वें नंबर की जाेड़ी त्रिसा और गायत्री पूरे टूर्नामेंट में शानदार फाॅर्म में रही हैं.
इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनका यह आत्मविश्वास एक बार फिर देखने काे मिला, जब उन्हाेंने 7वीं सीड वाली जाेड़ी काे सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हरा दिया.
भारतीय जाेड़ी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में भी बड़ा उलटफेर करके प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी.उन्हाेंने अमेरिका की 16वें नंबर की लाॅरेन लैम और एलिसन क्विन ली की जाेड़ी काे सीधे गेमाें में 21-15, 21-12 से हराया था.इस जीत में एक बार फिर त्रिसा की शानदार जंप स्मैशिंग अहम रही और भारतीय खिलाड़ी ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा. इस मैच में गायत्री का खेल थाेड़ा धीमा रहा, लेकिन त्रिसा ने जापानी खिलाड़ियाें पर पूरी तरह हावी हाेकर खेला, चाहे वे काेर्ट के पिछले हिस्से में हाें या आगे.
मैच थाेड़ा तनावपूर्ण भी रहा, क्याेंकि चेयर अंपायर के व्यवहार से त्रिसा और गायत्री परेशान हाे गईं. पहले ताे जापानी खिलाड़ियाें के बर्ताव के खिलाफ उनकी शिकायताें पर काेई ध्यान नहीं दिया गया और फिर शटल के साथ गलत व्यवहार करने पर अंपायर ने त्रिसा काे येलाे कार्ड की चेतावनी दी.बात यही खत्म नहीं हुई.
त्रिसा की मैच रेफरी से बहस हाे गई.