आयुर्वेदिक चाय कम करती है मोटापा !

    22-Aug-2026
Total Views |

tea 
यदि आप बगैर व्यायाम, याेगासन आदि किए या अधिक कठिन डायटिंग किए बिना माेटापा घटाना चाहते हैं या अपने शरीर काे अच्छे आकार में रखना चाहते हैं ताे आपके लिए यहाँ है सरल सीधा व कारगर आयुर्वेदिक उपाय; जिसे आप घरेलू नुस्खा भी कह सकते हैं.
 
वज़न कम करने में आयुर्वेद के उपाय बहुत सहायक व असरदार है आयुर्वे दिक विशेषज्ञाें की सलाह है कि यदि हम राेजाना कुछ खास किस्म के मसालाें का प्रयाेग नियमित समय पर करें, ताे हमारा वजन काी कम हाे सकता है. इन मसालाें में जीरा, हरी धनिया, काली मिर्च, साैफं और दालचीनी आदि शामिल है, ये मसाले ना केवल पाचन क्रिया काे दुरुस्त करते हैं, बल्कि शरीर से दूषित पदार्थ भी बाहर निकालने में सहायक हाेते हैं. इनसे बनी चाय नियमित रूप से पीने पर आपकी त्वचा भी साफ एवं स्वस्थ्य हाे जाएगी.
इनकी चाय कैसे बनाए, जाे माेटापा कम करे.
 
सामग्री- 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच साैफं, 2 बारीक स्लाइस अदरक, 1 चम्मच काली मिर्च के दाने, 5-7 लाैंग, 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा एवं 1 लीटर पानी.
 
विधि - सबसे पहले पानी काे सभी सामग्रियाें के साथ उबाल लें. जब पानी अच्छी तरह से उबलकर आधा रह जाय तब इसे 5 से 10 मिनट तक ढँक कर रख दें. उसके बाद इसे छानेंगे ताे 4 से 6 कप चाय बनेगी, जिसे आवश्यकतानुसार 4 से 6 लाेग भी पी सकते हैं या आप दिन में 3 बार दाे दिन तक भी पी सकते हैं.