छत्तीसगढ़ में बीएससी का पेपर लीक होने से हड़कंप !

    22-Aug-2026
Total Views |

protest 
रायपुर, 21 अगस्त (वि.प्र.)
छत्तीसगढ़ में बीएससी का पेपर लीक हाेने से हड़कंप मच गया.वायरल प्रश्नपत्राें के सवाल असली पेपर से 70% तक मैच हुए हैं. छात्र संगठनाें के हंगामे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने जांच व कार्रवाई के आदेश दिए. छत्तीसगढ़ की इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बीएससी (कृषि) द्वितीय वर्ष का प्रश्नपत्र लीक हाेने के बाद बवाल खड़ा हाे गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है और 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.
 
व्हाट्सएप पर लीक हुआ प्रश्नपत्र असली परीक्षा के पेपर से 70% तक मैच हाेने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में परीक्षा रद्द कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए दाेषियाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. मामले की गंभीरता काे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. साथ ही पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है.