‌‘राजीव गांधी स्मृति टेनिक्वाइट‌’ में ढवले, कुर्लेकर विजेता

17वीं ओपन जिला प्रतियोगिता में 175 खिलाड़ियों की भागीदारी; विभिन्न वर्गों में हुए मुकाबले ‌‘

    22-Aug-2026
Total Views |
 
htgh

 पुणे, 21 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे जिला टेनिक्वाइट (रिंग टेनिस) संघ की ओर से आयोजित 17वीं राजीव गांधी स्मृति ओपन जिला टेनिक्वाइट प्रतियोगिता 18 और 19 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल, तिलक रोड में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, भारती विद्यापीठ बालेवाड़ी, ढोले पाटिल संस्था, यूनिटी क्लब, महात्मा गांधी विद्यालय उरुली कांचन, टी. सी. कॉलेज बारामती, गरवारे कॉलेज, डेक्कन एजुकेशन सोसायटी सहित विभिन्न संस्थाओं के लगभग 175 खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता सब-जूनियर 14 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका, जूनियर 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका तथा पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गई. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रथमेश ढवले, साहिल खेड़ेकर तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी कस्तुरी बाजारे, आदित्य मिस्त्री, आदित्य जाधव, विराज मोरे, लौकिक पिसे और अवंतिका कुर्लेकर ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के परिणामों में 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं में आद्या बालवड़कर प्रथम और मानवी चौगुले द्वितीय रहीं. बालक वर्ग में अर्णव लोणारी प्रथम तथा लोकेश लांडे द्वितीय रहे. 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं में कस्तुरी बाजारे प्रथम और आयुशी यादव द्वितीय रहीं. बालक वर्ग में मयूर शेलार प्रथम तथा निहार गोले द्वितीय रहे. महिला वर्ग में अवंतिका कुर्लेकर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निकिता बोरगावे द्वितीय रहीं. पुरुष वर्ग में प्रथमेश ढवले ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आदित्य मेस्त्री द्वितीय रहे. पुरस्कार वितरण समारोह संस्था के अध्यक्ष मोहन जोशी के हाथों संपन्न हुआ. सचिव अनिल वरपे ने प्रस्तावना रखी. प्रथमेश आबनावे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए चंद्रकांत पिंपले, यशवंत वेदपाठक, स्मिता गांगुर्डे, रुपाली पवार और श्रुति सप्रे ने विशेष परिश्रम किया.