एचवी देसाई आई हॉस्पिटल में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नेत्र जागरुकता शिविर संपन्न

    22-Aug-2026
Total Views |
gvbdhf
मोहम्मदवाड़ी, 21 अगस्त (आ.प्र.)

पीबीएमए के एच. वी. देसाई आई हॉस्पिटल में हाल ही में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें 20 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के साथ भोर तहसील की 200 आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुईं. कृषि सभापति अमोल नलावडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवकर और डॉ. तिडके, स्थानीय प्रतिनिधि किरण राऊत, विशाल कोंडे और माऊली खुटवड के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य प्रवीण जगदाले उपस्थित थे. इस अवसर पर अस्पताल के कार्यकारी निदेशक परवेज बिलिमोरिया, कार्यकारी चिकित्सा निदेशक (नेटवर्क) डॉ. कुलदीप डोले, यूनिट एवं लसिक विभाग प्रमुख डॉ. वर्षा पुराणिक और परियोजना निदेशक डॉ. प्रवीण नरवाड़कर सहित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा जशरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए.