जयपुर, 21 अगस्त (वि.प्र.)
जयपुर में सीजेपी प्रव्नता आशुताेष रांका पर हमला हाेने से भारी अफरा-तफरी मच गई. जर्जर स्कूलाें का निरीक्षण करने गई टीम काे भी दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा गया. राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुरा कंवरपुरा पहुंचने पर मारपीट भी की. भारी अफरा-तफरा के बीच पूरी टीम वापस लाैट गई. इसके बाद आशुताेष रांका ने कहा-भाजपा के लाेगाें ने गुंडागर्दी की है. लगता है राजस्थान के शिक्षामंत्री मदन दिलावर के जाने का समय आ गया है. वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा-हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. गुंडाें काे गिरफ्तार नहीं किया ताे मैं जयपुर आऊंगा.
सीजेपी प्रवक्ता आशुताेष रांका शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे थे. तभी ग्रामीणाें ने उन्हें पीटकर वहां से खदेड़ दिया. उनकी गाड़ियाें पर भी पथराव किया गया. रांका के साथ माैजूद महिला समर्थकाें पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी. रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आराेप लगाया है. उन्हाेंने कहा- हमले में गाड़ियाें के शीशे और माेबाइल ताेड़े गए.
एक महिला से मारपीट हुई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई. टीम के एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हुआ है. रांका ने कहा, ‘आज पूरे देश ने भाजपा की गुंडागर्दी लाइव देखी है. ये शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कहने पर हुआ है. 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं. हमलावराें की गिरफ्तारी हाे और स्कूल निरीक्षण राेकने का आदेश वापस लिया जाए.