नवी पेठ, 21 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)किर्लोस्कर वसुंधरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 19वां संस्करण इस बार ऑफलाइन मोड में आयोजित होने जा रहा है. एसएल किर्लोस्कर सीएसआर फाउंडेशन द्वारा शनिवार (22 अगस्त) को आयोजित होने वाला यह महोत्सव ब्रॉट टू यू बाय अर्थथीम पर आधारित है. इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रकृति के करीब लाना और बदलते मौसम व संवेदनशील इकोसिस्टम के जरिए धरती द्वारा दिए जा रहे संकेतों के प्रति जागरूक करना है. एसएल किर्लोस्कर सीएसआर फाउंडेशन की डायरेक्टर आरती किर्लोस्कर ने कहा कि, इस साल की थीम ‘ब्रॉट टू यू बाय अर्थ’ लोगों को अपने आसपास के पर्यावरण को करीब से देखने, उसकी सराहना करने और उसे सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करती है. महोत्सव में 22 अगस्त को छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम, दो शॉर्ट- फिल्मों की स्क्रीनिंग, परिचर्चा और एक थीम-आधारित वर्कशॉप शामिल होगी. साथ ही शाम के सत्र में पर्यावरणविद्, प्रकृति प्रेमी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित नागरिक शामिल हो सकते हैं.