कुमार रियल्टी द्वारा 'मैग्ना सिटी' टाउनशिप लांच

2 और 3 बीएचके घर 73 लाख से 1 करोड़ रुपये तक; 3 लाख तक की विशेष छूट मिलेगी

    22-Aug-2026
Total Views |
 
city
पुणे, 21 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
रियल एस्टेट डेवलपर कुमार रियल्टी ने अपने काराेबार के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं. कंपनी ने पुणे-साेलापुर राजमार्ग पर मांजरी में विकसित की जा रही अपनी 140 एकड़ की अत्याधुनिक ‘मैग्ना सिटी’ टाउनशिप लांच की है. कुमार रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जैन ने हाेटल रामी ग्रैंड में आयाेजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह घाेषणा की.
 
जैन परिवार की चाैथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए मैथिली जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं. मैग्ना सिटी के स्थान के बारे में बात करते हुए मनीष जैन ने कहा, मांजरी पूर्वी पुणे के सबसे तेजी से विकसित हाे रहे इलाकाें में से एक है. ‘मैग्ना सिटी’ की ईऑन आईटी पार्क, एसपी इंफाेसिटी और साइबर सिटी जैसे प्रमुख आईटी हब से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है. इसके अलावा, प्रस्तावित पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रिंग राेड, मल्टी-मेट्राे कनेक्टिविटी और आगामी बुलेट ट्रेन काॅरिडाेर इस इलाके के भविष्य के विकास काे काफी बढ़ावा देंगे. ‘मैग्ना सिटी’ सिटी के दूसरे चरण में टाउनशिप के केंद्रीय हरे-भरे क्षेत्राें और विभिन्न सुविधाओं के मनाेरम दृश्याें वाले घर उपलब्ध हाेंगे.
 
इसमें 2 और 3 बीएचके के अपार्टमेंट लगभग 73 लाख रुपये से 1 कराेड़ रुपये की कीमत में मिलेंगे. कुमार रियल्टी अपने काराेबार के 60 वर्ष पूरे हाेने के उपलक्ष्य में घर खरीदाराें काे 3 लाख रुपये तक की विशेष छूट भी दे रही है.
 
140 एकड़ में फैले इस टाउनशिप का लगभग 22 से 25 प्रतिशत हिस्सा हरियाली और सुशाेभित खुले स्थानाें के लिए आरक्षित हाेगा. इसके अतिरिक्त, एक लाख वर्ग फुट का भव्य क्लब विकसित किया जाएगा, जिसमें स्वीमिंग पूल, बैंक्वेट हाॅल, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, जिम और मिनी थिएटर जैसी सुविधाएं हाेंगी. इस टाउनशिप में सुव्यवस्थित आंतरिक सड़काें का नेटवर्क, एक बड़ा रिटेल स्ट्रीट, रेस्तरां और कैफे, स्कूल, अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन जैसी सुविधाएं शामिल हाेंगी. कुमार रियल्टी के भावी विस्तार के बारे में बात करते हुए मनीष जैन ने कहा, मैग्ना सिटी के फेज 2 के लांच और पुणे के विभिन्न हिस्साें में आकार ले रही आगामी परियाेजनाओं की मजबूत श्रृंखला के साथ, कुमार रियल्टी पुणे के विकास के अगले चरण काे आकार देने तैयार है. हमारा लक्ष्य विभिन्न परियाेजनाओं के माध्यम से प्रति वर्ष कम से कम 2,000 फ्लैट उपलब्ध कराना है.