कुमार रियल्टी द्वारा ‌‘मैग्ना सिटी‌’ टाउनशिप लांच

2 और 3 बीएचके घर 73 लाख से 1 करोड़ रुपये तक; 3 लाख तक की विशेष छूट मिलेगी

    22-Aug-2026
Total Views |
 
hfh
पुणे, 21 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

रियल एस्टेट डेवलपर कुमार रियल्टी ने अपने कारोबार के 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं. कंपनी ने पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर मंजरी में विकसित की जा रही अपनी 140 एकड़ की अत्याधुनिक ‌‘मैग्ना सिटी‌’ टाउनशिप लांच की है. कुमार रियल्टी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष जैन ने होटल रामी ग्रैंड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की. जैन परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए मैथिली जैन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं. मैग्ना सिटी के स्थान के बारे में बात करते हुए मनीष जैन ने कहा, मांजरी पूर्वी पुणे के सबसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में से एक है. ‌‘मैग्ना सिटी‌’ की ईऑन आईटी पार्क, एसपी इंफोसिटी और साइबर सिटी जैसे प्रमुख आईटी हब से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है. इसके अलावा, प्रस्तावित पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रिंग रोड, मल्टी-मेट्रो कनेक्टिविटी और आगामी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर इस इलाके के भविष्य के विकास को काफी बढ़ावा देंगे. ‌‘मैग्ना सिटी‌’ सिटी के दूसरे चरण में टाउनशिप के केंद्रीय हरे-भरे क्षेत्रों और विभिन्न सुविधाओं के मनोरम दृश्यों वाले घर उपलब्ध होंगे. इसमें 2 और 3 बीएचके के अपार्टमेंट लगभग 73 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये की कीमत में मिलेंगे. कुमार रियल्टी अपने कारोबार के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में घर खरीदारों को 3 लाख रुपये तक की विशेष छूट भी दे रही है. 140 एकड़ में फैले इस टाउनशिप का लगभग 22 से 25 प्रतिशत हिस्सा हरियाली और सुशोभित खुले स्थानों के लिए आरक्षित होगा. इसके अतिरिक्त, एक लाख वर्ग फुट का भव्य क्लब विकसित किया जाएगा, जिसमें स्वीमिंग पूल, बैंक्वेट हॉल, रेस्तरां, अतिथि कक्ष, जिम और मिनी थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी. इस टाउनशिप में सुव्यवस्थित आंतरिक सड़कों का नेटवर्क, एक बड़ा रिटेल स्ट्रीट, रेस्तरां और कैफे, स्कूल, अस्पताल, अग्निशमन केंद्र और पुलिस स्टेशन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. कुमार रियल्टी के भावी विस्तार के बारे में बात करते हुए मनीष जैन ने कहा, मैग्ना सिटी के फेज 2 के लांच और पुणे के विभिन्न हिस्सों में आकार ले रही आगामी परियोजनाओं की मजबूत श्रृंखला के साथ, कुमार रियल्टी पुणे के विकास के अगले चरण को आकार देने तैयार है. हमारा लक्ष्य विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से प्रति वर्ष कम से कम 2,000 फ्लैट उपलब्ध कराना है.  
 
बुनियादी ढांचे में सुधार जरूरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जैन ने कहा कि पुणे में परिवहन व्यवस्था को सुधारने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार करना बेहद जरूरी है. वैेिशक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के कार्यालय स्थापित करने के लिए पुणे को देश का पसंदीदा स्थान बनाने हेतु यातायात जाम की समस्या का समाधान करना आवश्यक है.कुमार रियल्टी की स्थापना 1966 में केसरीमल और विमल कुमार जैन ने की थी. अब तक कंपनी ने 140 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें लगभग 36 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र का विकास किया गया है. कंपनी ने अब तक 42,000 परिवारों को घर उपलब्ध कराए हैं.