पुणे, 21 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारत सरकार तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईेशरीय वेिश विद्यालय (माउंट आबू) की ओर से 6 अगस्त से 20 अगस्त तक देशभर में ‘10 करोड़ नशा मुक्ति शपथ महा-अभियान’ चलाया गया. इसी गतिविधि के तहत मुकुंद नगर सेंटर द्वारा बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी विद्यालय, रसिकलाल धारीवाल स्कूल एंड कॉलेज और कैंप एजुकेशन सोसाइटी के सभी केंद्रों (सायरस पूनावाला जूनियर कॉलेज, सायरस पूनावाला इंग्लिश मीडियम स्कूल रास्ता पेठ, विलू पूनावाला इंग्लिश मीडियम स्कूल, वाडिया कॉलेज और बीएमसीसी कॉलेज) जैसे विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में यह अभियान आयोजित किया गया. राजयोगिनी सरिता दीदी (मुकुंद नगर सेंटर) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को छात्रों और शिक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली.