पिंपरी, 21 अगस्त (आ.प्र.)
मनपा के शहर अभियंता (सिटी इंजीनियर) पद पर मनाेज सेठिया की नियुक्ति हाेने पर आयाेजित मनपा की सभा में महापाैर रवि लांडगे के हाथाें उनका सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर उनकी अब तक की प्रशासनिक व इंजीनियरिंग सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं.
पदाधिकारियाें और नगरसेवकाें ने यह अपेक्षा व्यक्त की कि शहर की भविष्य की आवश्यकताओं काे ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करने, लंबित विकास कार्याें में तेजी लाने और नागरिकाें काे बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनके कार्यकाल के दाैरान सकारात्मक याेगदान मिलेगा.
साथ ही, शहर अभियंता के रूप में उनके आगामी कार्यकाल और भविष्य के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं.
इस सम्मान समाराेह में उपमहापाैर शर्मिला बाबर, सभागृह के नेता प्रशांत शिताेले, स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बारणे, नेता प्रतिपक्ष भाऊसाहेब भाेईर, मनपा आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी, शिवसेना गुट नेता विश्वजीत बारणे, आर.पी.आई.
गुट नेता कुणाल वाव्हलकर, नगर सचिव अण्णा बाेदड़े सहित अन्य पदाधिकारी, नगरसेवक और मनपा के अधिकारी उपस्थित थे.