जेलों में बंद सिखों की रिहायी को लेकर 'पंजाब बंद' रहा

कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प, कार सवार को पीटा, बसें डिपो में खड़ी रहीं

    22-Aug-2026
Total Views |

andolan 
चंडीगढ़, 21 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
जेलाें में बंद सिखाें की रिहायी काे लेकर पंजाब बंद का व्यापक असर रहा.
कई स्थानाें पर पुलिस के साथ माेर्चा के सदस्याें की झड़प हाे गयी. कार सवार काे पीटा गया. बसें डिप्पाे में खड़ी रहीं, दुकानाें काे भी बंद कराया गया.पुलिस की बैरिकेडिंग ताेड़कर प्रदर्शनकारियाें ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी.
 
प्रमुख सड़काें पर लंबा जाम लगा था.
इससे लाेग परेशान हाे गये. सिखाें कि रिहायी व अन्य मांगे न माने जाने पर बड़े आंदाेलन की चेतावनी दी है. 7 घंटे के बाद हालात में धीरे-धीरे आया सुधार आया. कई जगहाें पर शाेरूम बंद कराए गये थे.
 
काैमी इंसाफ माेर्चा की ओर से शुक्रवार काे सुबह 7 बजे से दाेपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया. बंद के दाैरान बसाें के साथ सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे. हालांकि ट्रेनाें पर इसका काेई खास असर देखने काे नहीं मिला.
 
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे काे बंद किया गया था.जालंधर में प्रदर्शनकारी ने कार सवार काे थप्पड़ मार दिया था. कार सवार हाॅस्पिटल जा रहा था.रास्ते में राेकने काे लेकर विवाद हाे गया. वहीं, फरीदकाेट में प्रदर्शनकारियाें ने आप विधायक डिंपी ढिल्लाें की बस काे राेक दिया था. बस काे राेके जाने के बाद माैके पर पुलिस पहुंची और उसे वापस बस स्टैंड भेज दिया.
अमृतसर और माेहाली में पुलिस और प्रदर्शनकारियाें के बीच बहस भी हुई.