राहुल गांधी के 6 घंटे धरने के बाद पुलिस झुकी

पैलेटगन से छात्र के आंख की रोशनी जाने के मामले में एफआईआर दर्ज

    22-Aug-2026
Total Views |
 
FIR
नई दिल्ली, 21 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
राहुल गांधी के 6 घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस काे आखिरकार झुकना ही पड़ा. पैलेटगन से छात्र के आंख की राेशनी जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्र साहिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.
 
बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने से राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के सामने धरने पर बैठ गए थे. इस माैके पर उनके साथ प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं का जमावड़ा लग गया था. राहुल गांधी के अड़े रहने से देश शाम प्रशासन व दिल्ली पुलिस काे बैकफुट पर जाना पड़ा. इससे पहले राहुल गांधी शुक्रवार काे जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल के साथ संसद मार्ग थाने के बाहर एफआईआर दर्ज कराने की मांग काे लेकर धरने पर बैठे. पैलेट गन चलाने के मामले में एफआईआर न करने से प्रशासन व केंद्र सरकार काे घेरते हुए उन्हाेंने कहा-एक छात्र के आंख की राेशनी चली गई है.
 
पुलिस मामला तक दर्ज नहीं कर रही है. ये कहां का न्याय है और कहा जा रहा ऊपर से आदेश है कि एफआईआर न कराे. उन्हाेंने कहा-था हम यहां से हटने वाले नहीं हैं. प्रियंका गांधी सहित सैकड़ाें कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां आ गए थे.
 
धरनास्थल पर माहाैल बिगड़ते देख अतिर्नित पुलिस फाेर्स तैनात किया गया. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की. संसद मार्ग थाने की सुरक्षा बढ़ाई गई है. थाने के अंदर रैपिड एक्शन फाेर्स भी माैजूद थी. राहुल गांधी ने कहा- 2 बार एफआईआर नहीं हुई.
 
पुलिस बाेली- सभी मामलाें की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. राहुल गांधी का आराेप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुआ.
 
14 अगस्त काे उन्हाेंने दिल्ली पुलिस काे लिखित शिकायत दी थी. लेकिन उन्हें शिकायत की रिसीव नहीं दी गई.
17 अगस्त काे ईमेल और फाेन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ. राहुल गांधी शुक्रवार काे साहिल के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की.