दो वर्षों बाद तलेगांव एमआईडीसी में ट्रक टर्मिनल शुरु !

औद्योगिक संगठनों से रिस्पांस न मिलने पर एमआईडीसी का फैसला: शुरुआत में मुफ्त पार्किंग

    22-Aug-2026
Total Views |
 
terminal
तलेगांव दाभाड़े, 21 अगस्त (आ.प्र.)
लगभग दाे वर्ष तक कराेड़ाें रुपये का ट्रक टर्मिनल धूल के फांकते रहने के बाद आखिरकार तलेगांव एमआईडीसी प्रशासन की नींद खुली है. पार्किंग स्थल चलाने के लिए औद्याेगिक संगठनाें से काेई रिस्पांस न मिलने के कारण, अब एमआईडीसी प्रशासन खुद टेंडर प्रक्रिया चलाकर दाेनाें ट्रक टर्मिनलाें काे एक निजी एजेंसी काे साैंपेगा. उद्याेग मंत्री उदय सामंत ने चाकण एमआईडीसी में एक पत्रकार-वार्ता के दाैरान यह घाेषणा की. तब तक के लिए ड्राइवराें काे पार्किंग स्थल का उपयाेग करने के लिए पूरी तरह से मुफ्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
 
तलेगांव एमआईडीसी फेज-1 के आंबे में 3 एकड़ जमीन पर 5 कराेड़ रुपयाें की लागत से और मिडेवाड़ी में 10 एकड़ जमीन पर 18 कराेड़ रुपयाें की लागत से अत्याधुनिक ट्रक टर्मिनल बनाए गए हैं. ड्राइवराें के रहने के लिए व्यवस्था, शाैचालय, दुकानें और गैरेज जैसी सुविधाएं हाेने के बावजूद, ये दाेनाें पार्किंग स्थल पिछले कई महीनाें से उपयाेग न हाेने के कारण सुनसान पड़े थे.
 
इस बीच, एक तरफ पार्किंग स्थल खाली पड़े थे, ताे दूसरी तरफ मुख्य सड़काें पर ही बड़े ट्रेलर, कंटेनर और कर्मचारियाें की बसें खड़ी की जा रही थीं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हाे गई थी. नियमाें के मुताबिक कंपनियाें के लिए अपने ही प्लाॅट में पार्किंग की व्यवस्था करना अनिवार्य हाेने के बावजूद कई उद्याेग इसकी अनदेखी कर रहे हैं, जाे कि एक वास्तविकता है.
इस संबंध में उपाय किए जाने चाहिए.
 
वनवे ट्रैफिक से दुर्घटना का खतरा बढ़ा जेसीबी कंपनी और इनलैंड कंटेनर डिपाे के सामने की सड़क दिन-ब-दिन पार्किंग का अड्डा बनती जा रही है. इससे यातायात वन-वे हाे रहा है और हादसाें का खतरा बढ़ गया है. ट्रैफिक पुलिस और एमआईडीसी द्वारा बार-बार कार्रवाई किए जाने के बावजूद स्थिति में काेई ठाेस बदलाव नहीं आया है. नतीजतन, चाकणतलेगांव औद्याेगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है.
 
पार्किंग स्थल के लिए जारी किया जाएगा टेंडर उद्याेग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि पार्किंग स्थल काे औद्याेगिक संगठनाें काे साैंपने का विचार था.
 
हालांकि, तलेगांव इंडस्ट्रियल एसाेसिएशन की ओर से रिस्पांस न मिलने के कारण अब एमआईडीसी प्रशासन खुद टेंडर निकालकर पार्किंगस्थल शुरू करेगा.