पुणे, 22 अगस्त (आ. प्र.) श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली के नवगठित विश्वस्त मंडल (Board of Trustees) में पुणे के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जैन समाज के सक्रिय नेतृत्वकर्ता विलास राठोड जैन को विशेष/प्रोफेशनल प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित संस्था के वेिशस्त मंडल में महाराष्ट्र से विलास राठोड को मिली यह जिम्मेदारी पुणे सहित महाराष्ट्र के जैन समाज के लिए गौरव का विषय है. कॉन्फ्रेंस द्वारा बुधवार (18 अगस्त) को जारी सार्वजनिक विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था के नए संशोधित संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा वेिशस्त मंडल का विधिवत गठन किया गया है. नवगठित मंडल में संगठन की संस्थागत निरंतरता, अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन तथा विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए देशभर से प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है.