‌‘ऊंचाई‌’ सिर्फ एक समुदाय नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका

    23-Aug-2026
Total Views |

VBFb
जीवन का असली सुख शांति और स्वास्थ्य में छिपा हुआ है, इन्हीं विचारों के साथ‌‘ऊंचाई‌’नामक संस्था अग्रवाल समाज के विभिन्न घटकों को एक साथ लाकर कार्यरत है. योग, ध्यान, एडवेंचर स्पोर्ट्स और विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों समेत उंचाई की एक विशेष पहल मन की बात भी है, जिसमें प्रत्येक रविवार को लोकप्रिय दै. आज का आनंद में क्लब के सदस्य अपने विचार, अनुभव, भावनाएं और जीवन के महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हैं. आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम अपनी जिरमेदारियों को निभाते हुए उस सबसे महत्वपूर्ण चीज का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसके बिना बाकी सब कुछ संभव ही नहीं है - हमारा स्वास्थ्य. स्वस्थ रहने का अर्थ केवल शारीरिक रूप से फिट होना नहीं है, बल्कि अपने शरीर का ध्यान रखना, मन को शांत रखना और सकारात्मक लोगों के साथ जुड़े रहना भी उतना ही आवश्यक है. मेरे लिए ‌‘ऊंचाई‌’ केवल एक फिटनेस ग्रुप नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार बन गया है जिसने मुझे स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी है. यहां हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाता है, छोटी-से-छोटी उपलब्धि का भी दिल से जश्न मनाता है और ऐसा वातावरण बनाता है जहां हर नया सदस्य अपनापन महसूस करता है. आज की डिजिटल दुनिया में यहां की बातचीत, हंसी, साझा अनुभव और बनी हुई मित्रताएं मेरे जीवन को उतना ही समृद्ध बनाती हैं, जितनी यहां की शारीरिक गतिविधियां. मैराथन, ट्रेकिंग, योग रिट्रीट, जुरबा नृत्य, फिटनेस वॉक, आइस बाथ जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधि या फिर सामुदायिक मिलन और अन्य वेलनेस गतिविधियों के हर अनुभव ने मुझे यह सिखाया कि स्वास्थ्य केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक आनंददायक और सामूहिक यात्रा है.  
 
ऊंचाई‌’ का अर्थ स्वयं के लिए समय निकालना है ‌

‘ऊंचाई‌’ समुदाय का हिस्सा बनकर मैंने सीखा है कि स्वस्थ जीवन का मतलब किसी से आगे निकलना या पूर्णता हासिल करना नहीं है. इसका अर्थ है स्वयं के लिए समय निकालना, नई चीजें सीखना, दूसरों का साथ देना और इस पूरी यात्रा का आनंद लेना. हर गतिविधि ने मुझे अधिक जागरूक, आत्मवेिशासी और कृतज्ञ बनाया है. अरुण सिंघल, ‌‘ऊंचाई‌’ मेंबर  
 

VBFb