स्पेस सेक्टर में करियर के रोमांचक अवसर ‌

नेशनल स्पेस डे‌’ पर एमआईटी-डब्ल्यूपीयू में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शालिग्राम ने कहा

    24-Aug-2026
Total Views |
 

GTR

कोथरुड, 23 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पृथ्वी की समस्याओं को हल करने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण है. अंतरिक्ष मिशनों से विकसित जानकारी और क्षमताएं समाज के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकती हैं, इस पर विचार करना ही असली अवसर है. छात्रों के लिए इस बदलाव ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, रिमोट सेंसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा साइंस, मटेरियल इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर के रोमांचक अवसर उपलब्ध कराए हैं, ऐसी जानकारी एसपीपीयू रिसर्च पार्क फाउंडेशन के एमडी और सीईओ तथा इसरो-एसपीपीयू स्पेस टेक्नोलॉजी सेल के डायरेक्टर डॉ. अरविंद शालिग्राम ने दी. नेशनल स्पेस डे के अवसर पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कॉसमॉस एस्ट्रोनॉमी क्लब, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स और एएक्सएसएक्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्पेस एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे.इस अवसर पर डेमा के अध्यक्ष डॉ. शिरीष देशमुख, इसरो के पूर्व वैज्ञानिक हिरेन भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. माईर्स एमआईटी के संस्थापक अध्यक्ष वेिशधर्मी प्रो. डॉ. वेिशनाथ दा. कराड के आशीर्वाद और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वेिशनाथ कराड के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हिरेन भट्ट ने कहा, छात्रों के ज्ञान के आधार पर भविष्य बदलेगा. लेकिन विज्ञान के साथ-साथ प्रकृति और अध्यात्म को भी साथ रखना चाहिए. मूल्यों के आधार पर निरंतर अपना विकास करना चाहिए. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दत्ता दंडगे ने कहा, नई पीढ़ी स्पेस के बारे में बेहद उत्सुक है. इस वेिशविद्यालय में विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय से छात्रों को सर्वांगीण शिक्षा दी जाती है.डॉ. शिरीष देशमुख ने स्पेस क्षेत्र में काम करते समय रुचि, ज्ञान और नए-नए आइडियाज बहुत महत्वपूर्ण होने की बात कही. डॉ. अनूप काले ने प्रस्तावना और स्वागत भाषण दिया. छात्रों तन्वी और सोहम ने कार्यक्रम का संचालन किया. डॉ. सचिन कुलकर्णी ने आभार माना.