पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं ने केंद्रीय विद्यालय एनडीआरएफ के छात्रों का मार्गदर्शन किया

    24-Aug-2026
Total Views |

 VFGs
पुणे, 23 अगस्त (आ.प्र.)

केंद्रीय विद्यालय एनडीआरएफ कैम्पस, सुदुम्बरे में पद्मश्री रघुवीर तुकाराम खेडकर, पद्मश्री श्रीरंग देवबा लाड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन अनुभव साझा किए और मेहनत, अनुशासन, समर्पण, एवं निरंतर प्रयास का महत्व बताया. श्रीरंग देवबा लाड ने एक रोचक एवं मनोरंजक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में पढाई कैसे करनी चाहिए, अनुशासन का महत्व तथा बडे सपने देखने और उन्हें पूरा करने लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरहरि मोकाशी ने दोनो पद्मश्री अतिथियों का सम्मान किया. विद्यालय के नामित अध्यक्ष अशोक कुमार, अन्य अतिथिगण एवं शिक्षकगण उपस्थित थे. विद्यार्थियों ने दोनों मान्यवरों से संवाद किया तथा उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया.