पुणे, 23 अगस्त (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) डाक विभाग के दो नए डाक वाहन, पुणे क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में मंगलवार (18 अगस्त ) को पोस्ट मास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल द्वारा उद्घाटित किए गए. इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. पुराने और अनुपयोगी वाहनों को विभाग के बेडे में शामिल किया गया. ये नए वाहन पत्रों, पार्सलों, लॉजिस्टिक सामग्री और अन्य डाक सामग्री के परिवहन में सुविधा प्रदान करेंगे. डाक विभाग की डाक परिवहन प्रणाली के आधुनिकीकरण और पार्सल एवं लॉजिस्टिक परिचालनों को सुदृढ करने की दिशा में यह कदम है.