श्रीराम और अनिरुद्ध ने कैनकन कंट्री ओपन का युगल खिताब जीता

    25-Aug-2026
Total Views |

sports 
मेक्सिकाे, 24 अगस्त (वार्ता)
एन श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर की भारतीय जाेड़ी ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैनकन कंट्री ओपन 2026 एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का युगल का खिताब अपने नाम किया. भारतीय टेनिस खिलाड़ियाें ने रविवार काे हुए फाइनल में मेक्सिकाे के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला और बेलारूस के इवान लियुतारविच की जाेड़ी काे 6-3, 7(7)-6(4) से हराकर जाेड़ी के ताैर पर अपना पहला खिताब जीता.
 
यह जीत बालाजी का 19वां एटीपी चैलेंजर युगल खिताब और 2026 सीजन का पांचवां खिताब था. चंद्रशेखर के लिए, यह उनके करियर का 11वां चैलेंजर युगल खिताब और साल का दूसरा खिताब था.
 
फाइनल की शुरुआत में दाेनाें जाेड़ियाें के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन फिर बालाजी और चंद्रशेखर ने आठवें गेम में पहला ब्रेक हासिल किया. भारतीयाें ने इस बढ़त काे बनाए रखा और पहला सेट 6-3 से जीत लिया. दूसरे सेट में किसी भी जाेड़ी ने अपनी सर्विस नहीं गंवाई और सेट टाई-ब्रेक तक चला गया. बालाजी और चंद्रशेखर ने 7-4 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया.
 
कैनकन में भारतीय जाेड़ी काे अपने शुरुआती तीनाें मैचाें में वापसी करनी पड़ी थी. बालाजी और चंद्रशेखर ने अपने अभियान की शुरुआत काेरिया गणराज्य के जी सुंग नाम और फिनलैंड के पैट्रिक निकलास-साल्मिनन काे शुरुआती दाैर में 3-6, 6-4, 10-4 से हराकर की.
 
क्वार्टर फाइनल में भी उन्हाेंने पिछड़ने के बाद वापसी की और चाैथी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश जाेड़ी डेविड स्टीवेन्सन और मार्कस विलिस काे 4-6, 7-5, 12- 10 से हराया. सेमीफाइनल में भी उन्हाेंने वापसी की. बालाजी और चंद्रशेखर ने एक सेट से पिछड़ने के बाद मैक्सिकाे के सैंटियागाे गाेंजालेज और चीनी ताइपे के रे हाे काे 3-6, 6-3, 10-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.