जयपुर के बाद अब जोधपुर में सीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा

एबीवीपी और भाजयुमो ने नारेबाजी तथा धक्का मुक्की की, मारपीट कर कपड़े भी फाड़े

    25-Aug-2026
Total Views |

riots 
जाेधपुर, 24 अगस्त (वि.प्र.)
जयपुर के बाद अब जाेधपुर में सीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा हुआ. एबीवीपी और भाजयुमाे के लाेगाें ने नारेबाजी तथा धक्का मुक्की की. मारपीट कर कपडे भी फाड़े गये.काॅकराेच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुताेष रांका बाेले - स्कूलाें के सुधार का हमारा कार्यक्रम जारी रहेगा, हम पीछे नहीं हटने वाले है.
 
जयपुर के बाद अब जाेधपुर में काॅकराेच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया है. रविवार रात जाेधपुर में हुई घटना के बाद प्रवक्ता आशुताेष रांका ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर पाेस्ट डालते हुए प्रतिक्रिया दी है और उन्हाेंने साफ संदेश दिया कि हिंसा के बावजूद उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी.
 
उन्हाेंने यह भी कहा कि हम गांधी काे मानते हैं लेकिन साथ ही भगत सिंह काे भी पूजते हैं. आशुताेष रांका ने कहा, वे हिंसा और ताेड़फाेड़ का सहारा लेना जारी रखेंगे. सीजेपी हमेशा शांति बनाए रखेगी और हम बेहतर स्कूलाें के लिए अपनी लड़ाई नहीं राेकेंगे. लेकिन हमारी दृढ़ता काे कमजाेरी नहीं समझा जाना चाहिए. हम गांधी में विश्वास करते हैं, लेकिन हम भगत सिंह की भी पूजा करते हैं.रविवार रात जाेधपुर के रेजिडेंसी राेड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में सीजेपी के ‘शिक्षा बचाओ, देश बचाओ’ संवाद कार्यक्रम के दाैरान जमकर हंगामा हुआ. कार्यक्रम में एबीवीपी और भाजयुमाे से जुड़े कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी की.