तिरुअनंतपुरम, 24 अगस्त (वि.प्र.)
केरलम की कैज़िया लिज़ मेजाे काे मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज पहनाया गया है. उन्हाेंने 23 अगस्त काे जयपुर में आयाेजित राष्ट्रीय साैंदर्य प्रतियाेगिता में जीत हासिल की.19 वर्षीय कानून की छात्रा, माॅडल और प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना ने 51 अन्य प्रतियाेगियाें काे हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. प्रतियाेगिता के अंतिम दाैर के बाद मानिका विश्वकर्मा ने नई विजेता काे ताज पहनाया.
मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियाेगिता का तीसरा संस्करण राजस्थान के जयपुर स्थित ज़ी स्टूडियाे में आयाेजित हुआ. पांच प्रतिभागियाें के बीच कड़े मुकाबले के बाद विजेता की घाेषणा लगभग रात 2:30 बजे की गई.टाॅप 5 में तमिलनाडु से वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र से तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल से कैज़िया लिज़ मेजाे, गुजरात से अनुश्री सातवलेकर और उत्तराखंड से अनुभा वशिष्ठ शामिल हैं. अंतिम दाैर में प्रतियाेगियाें काे 40 सेकंड के भीतर अपना समापन भाषण देना था. कैज़िया ने अपने जवाब से सबकाे प्रभावित किया और अंततःमिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया.
इस राष्ट्रीय प्रतियाेगिता में 52 प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया था.मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद, केरल की कैज़िया लिज़ मेजाे ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, मैं बेहद खुश हूं्