गुवाहाटी, 24 अगस्त (वि.प्र./वार्ता)
मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई. इसके बाद कई घराें में आग लगायी गई.कई स्थानाें पर दाे समुदायाें के लाेग आपस में भिड़ गये.
दाे गुटाें में गाेलीबारी जारी थी. इस हिंसा में दर्जनाें लाेग घायल हाे गए. हाईवे भी जाम किया गया. स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त फाेर्स तैनात करनी पड़ी.
मणिपुर के सेनापति जिले में साेमवार काे दाे गुटाें के बीच हुई गाेलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हाे गया और कई घर जला दिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि इस उपद्रव के बाद स्थानीय लाेगाें ने सड़कें जाम कर दी हैं. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उपद्रवियाें ने कांगपाेकपी जिले के तापहाेऊ कुकी गांव में साेमवार तड़के करीब 2.30 बजे एक घर में आग लगा दी.
कांगपाेकपी में आगजनी की इस घटना के बाद सुबह 4 बजे सेनापति जिले के नागा तापहाेऊ में कई घराें काे आग के हवाले कर दिया गया, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. सुबह करीब 9.20 बजे तापहाेऊ नागा इलाके में 2 गुटाें के बीच गाेलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हाे गया.
पुलिस ने बताया कि उन्हें सेनापति के जिला हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है.