चार्जिंग सुविधा होने से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना अधिक आसान होगा: रवि लांडगे

    25-Aug-2026
Total Views |
 
electric
पिंपरी, 24 अगस्त (आ.प्र.)
महापाैर रवि लांडगे ने कहा कि, शहर में विभिन्न स्थानाें पर चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जाती हैं, ताे नागरिकाें के लिए इलेक्ट्रिक वाहनाें काे अपनाना अधिक सुविधाजनक हाेगा और पारंपरिक ईंधनाें पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही, इससे वाहनाें से हाेने वाले प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन काे कम कर स्वच्छ और स्वस्थ शहरी वातावरण बनाने में भी याेगदान मिलेगा.
 
शहर में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन काे बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनाें के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे काे और सक्षम बनाने के उद्देश्य से, शहर मुख्यालय में स्थापित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन महापाैर रवि लांडगे ने किया. इस अवसर पर वे बाेल रहें थे.
 
उद्घाटन समाराेह में उपमहापाैर शर्मिला बाबर, स्थायी समिति अध्यक्ष अभिषेक बारणे, सी वार्ड समिति अध्यक्ष निखिल बाेऱ्हाडे, शहर अभियंता मनाेज सेठिया, सह शहर अभियंता अनिल भारसाखले, जनसंपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक एवं मनपा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
 
पिंपरी-चिंचवड़ शहर की बढ़ती आबादी, वाहनाें की बढ़ती संख्या और उनसे हाेने वाले वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन काे देखते हुए, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था काे बढ़ावा देना आवश्यक हाे गया हैं. इसी काे ध्यान में रखते हुए, मनपा इलेक्ट्रिक वाहनाें के उपयाेग काे प्राेत्साहित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.मनपा मुख्यालय में शुरू किया गया इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इलेक्ट्रिक वाहनाें के उपयाेग काे बढ़ाने के लिए आसान और पर्याप्त चार्जिंग सुविधाओं का हाेना महत्वपूर्ण है.