'तुलसी और अश्वगंधा' की चाय के फायदे -

    25-Aug-2026
Total Views |
 
sehatnama
औषधीय गुणाें से भरपूर तुलसी और अश्वगंधा की चाय का सेवन करने से बीमारियाें काे दूर रखने में मदद मिलती है.
 
तुलसी और अश्वगंधा का उपयाेग आयुर्वेद में काढ़े, पाउडर और रस के रूप में किया जाता है. इसके अलावा इसकी चाय का सेवन भी काफी फायदेमंद है.
 
इनमें एंटी-स्ट्रेस गुण हाेते हैं, जाे शरीर में काेर्टिसाेल हार्माेन काे कम करने, मस्तिष्क काे आराम पहुंचाने और तनाव काे कम करने में मदद करते हैं. इसमें माैजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण बीमारियाें से बचाव करने और त्वचा या शरीर काे संक्रमण से बचाते हैं.
 
अश्वगंधा और तुलसी में माैजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन काे कम करते हैं. इस चाय से शरीर काे भरपूर ऊर्जा मिलती है.
इससे थकान और कमजाेरी दूर हाेती है. तुलसी में माैजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण गले में दर्द और खराश से राहत देते हैं. इस चाय का सेवन करने से शरीर के टाॅक्सिन्स काे बाहर निकालने में भी सहायता मिलती है, साथ ही खून साफ हाेने और शरीर में र्नत संचार काे बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
 
इस चाय के लिए एक पैन में 2 कप पानी गरम करें. पानी में तुलसी की पत्तियां और अश्वगंधा चूर्ण डालें. इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें. अब गैस बंद कर इसे कप में छानकर चाय की तरह सेवन करें.