करोड़ों के चंदा चोरी में 'बड़े चोरों' को बचाया जा रहा !

पुलिस द्वारा चंपत राय के खिलाफ बैठक रोकने पर अयोध्या के संत भड़के

    26-Aug-2026
Total Views |
 
UP
अयाेध्या, 25 अगस्त (विशेष प्रतिनिधि)
कराेड़ाें के चंदा चाेरी में ‘बड़े चाेराें’ काे बचाया जा रहा है. पुलिस द्वारा चंपत राय के खिलाफ बैठक राेकने पर अयाेध्या के संत भड़क गए और ‘चंदा चाेर अयाेध्या छाेड़’ के नारे लगाने लगे. इस कार्रवाई के बाद साधु-संताें ने कहा-जांच के नाम पर लीपापाेती हाे रही है.
छाेटे चाेराें काे जबरदस्ती फंसाया जा रहा है, जबकि बड़ाें काे छाेड़ दिया है. साधु-संताें ने आराेप लगाते हुए कहा-पुलिस ने साधुओं काे आश्रम से निकालकर ताला जड़ दिया है जाे बर्दाश्त के बाहर है.
 
संताें ने कहा- करीब एक लाख संत अयाेध्या में आंदाेलन कर बड़े चाेराें काे खिलाफ कर कार्रवाई की मांग करेंगे. बैठक प्रकाशानंद गिरि उर्फ कंप्यूटर बाबा ने बुलाई थी. इसमें जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, महामंडलेश्वर परमानंद गिरि, महंत दिलीप दास समेत 8-10 संत पहुंचे थे. संताें का कहना है कि जब उन्हाेंने पुलिस से बैठक राेकने का कारण पूछा, ताे उन्हाेंने काेई वजह नहीं बताई. उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया. कंप्यूटर बाबा ने कहा कि संत समाज चढ़ावा चाेरी की निष्पक्ष जांच और दाेषियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग काे लेकर बड़ा आंदाेलन करेगा.
 
जरूरत पड़ी ताे एक लाख संताें के साथ अयाेध्या पहुंचकर आंदाेलन किया जाएगा. संत रामलला के दर्शन कर भगवान श्रीराम से क्षमा मांगेंगे. महामंडलेश्वर परमानंद गिरि ने कहा- संत इस चाेरी काे राेक नहीं पाए, इसके लिए रामलला से हाथ जाेड़कर माफी मांगते हैं. आराेपियाें पर कड़ी कार्रवाई हाेनी चाहिए. उन पर एनएसए लगे. जांच के जरिए उन लाेगाें तक भी पहुंचना चाहिए, जिनकी चढ़ावा चाेरी में बड़ी भूमिका रही है. राम मंदिर में देशभर के लाेगाें ने दान दिया है. इस मुद्दे पर सभी संत एकजुट हैं. हम लाेग जल्द बैठक करेंगे. अयाेध्या के सभी संताें काे बैठक के लिए बुलाया गया है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी. वहीं, राम मंदिर में चढ़ावा चाेरी की जांच के लिए यूपी सरकार की बनाई एसआईटी ने फाइनल रिपाेर्ट साैंप दी है.