काेलंबाे, 25 अगस्त (वि.प्र.)
बारिश और खराब माैसम के कारण मैच के तीसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त घाेषित कर दिया गया.तीसरे सत्र के दाैरान बारिश की वजह से खेल बाधित हुआ, जिसके चलते स्टंप्स तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट खाेकर 265 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम के 503 रन के जवाब में श्रीलंका अभी भी सघर्ष कर रही है.
क्रीज पर फिलहाल साेनल दिनुषा 85 रन बनाकर डटे हुए हैं, जबकि लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. दाेनाें बल्लेबाजाें के बीच अब तक अहम साझेदारी बन चुकी है. हालांकि, टीम की स्थिति अभी भी नाजुक है और श्रीलंका काे फाॅलाेऑन से बचने के लिए अभी भी 39 रनाें की सख्त जरूरत है. श्रीलंका की पहली पारी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही.दूसरे दिन महज 3 ओवर में ही उनके 2 विकेट गिर गए. तीसरे दिन काे भी उनके सुबह के सत्र में पहला झटका कामिल मिशारा के रूप में लगा, जाे प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल काे कैच थमा बैठे.
वहीं लंच के बाद कामिंदु मेंडिंस (32) प्रसद्धि कृष्णा की गेंद पर मिड विकेट पर रवींद्र जडेजा काे कैच दे बैठे. इसके बाद आए कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और मानव सुथार की गेंद पर केएल राहुल काे स्लीप में कैच दे बैठे. धनंजया के आउट हाेते ही श्रीलंकाई टीम का स्काेर 137-5 हाे गया. पसिंदु सूरियाबंडारा 80 रन बनाकर आउट हुए. पसिंदु के आउट हाेते ही निराेशन डिकवेला आए और बिना खाता खाेले ही सिराज की गेंद पर जुरेल काे कैच थमा बैठे.