मेट्रो और पार्किंग नीति प्रेजेंटेशन में नगरसेवक अनुपस्थित

निगड़ी स्थित ग.दि. माडगूलकर सभागृह में दर्जनों कुर्सियां खाली रहीं

    26-Aug-2026
Total Views |

metro 
निगड़ी, 25 अगस्त (आ.प्र.)
मनपा की ओर से प्रस्तावित निगड़ी से चाकण मेट्राे, ई-आरटीएस बस सेवा, पार्किंग नीति सहित विभिन्न नीतियाें का प्रेजेंटेशन मंगलवार (24 अगस्त) काे नगरसेवकाें के सामने किया गया. इस दाैरान नगरसेवकाें ने निगड़ी से चाकण मेट्राे के लिए कई सुझाव दिए. वहीं दूसरी ओर, इन महत्वाकांक्षी परियाेजनाओं के प्रेजेंटेशन में कई नगरसेवकाें की अनुपस्थिति भी देखने काे मिली. यह प्रेजेंटेशन निगड़ी स्थित ग.दि. माडगूलकर सभागृह में हुआ. इस अवसर पर महापाैर रवि लांडगे, उपमहापाैर शर्मिला बाबर, स्थायी समिति के सभापति अभिषेक बारणे, आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी और महामेट्राे के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर उपस्थित थे.
 
इस दाैरान प्रस्तावित महामेट्राे फेज़-2 के अंतर्गत निगड़ी से चाकण मार्ग का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया. महामेट्राे की ओर से दावा किया गया कि इस मार्ग से यात्रा अधिक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी. वहीं, नगरसेवकाें ने प्रस्तावित मार्ग, स्टेशनाें और शहर के विभिन्न हिस्साें काे मिलने वाली कनेक्टिविटी काे लेकर कई सुझाव रखे. ई-आरटीएस बस सेवा परियाेजना और उसके नियाेजन काे भी प्रेजेंटेशन के जरिए पेश किया गया. शहर में वाहनाें की बढ़ती संख्या से पैदा हाेने वाली पार्किंग सफस्या के दीर्घकालिक और व्यवस्थित समाधान के लिए प्रस्तावित वाहन पार्किंग नीति का भी प्रेजेंटेशन दिया गया.