सांगवी, 25 अगस्त (आ.प्र.)
जिला अस्पताल के विस्तार और इसे अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने के लिए आवश्यक कार्याें में तेजी लाई जा रही है. विधायक शंकर जगताप ने संबंधित अधिकारियाें काे अस्पताल में 100 बेड वाला क्रिटिकल केयर ब्लाॅक जल्द से जल्द स्थापित करने का निर्देश दिया है. इस सुविधा से पिंपरी-चिंचवड़ और अन्य जिलाें के नागरिकाें काे गंभीर और आपातकालीन बीमारियाें का अत्याधुनिक उपचार एक ही स्थान पर मिल सकेगा.
विधायक जगताप ने आगे अपनी बात में कहा कि, अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, बर्न वार्ड, एसएनसीयू और अतिरिक्त इन पेशेंट सुविधाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं काे मजबूत किया जाएगा.
सुपर स्पेशयिलिटी उपचार सुविधा के पूरी तरह से चालू हाेने के बाद, नागरिकाें काे इलाज के लिए निजी या दूर के अस्पतालाें पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. सांगवी जिला अस्पताल काे एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. जाे आम मरीजाें काे आसान, गुणवत्तापूर्ण और समय पर उपचार प्रदान करेगा. विधायक जगताप ने साेमवार (24 अगस्त) काे सांगवी स्थित जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं, आंतरिक समस्याओं और लंबित विकास कार्याें की समीक्षा संबंधित विभागाें के अधिकारियाें के साथ की.