पूरे दिन गिरावट के बाद सेंसेक्स में 287 अंकों की उछाल : 77,656 अंक पर बंद

    26-Aug-2026
Total Views |
 
sharemarkert
मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता)
घरेलू शेयर बाजाराें में मंगलवार काे लगभग पूरे दिन गिरावट में रहने के बाद आखिरी समय में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक ऊपर बंद हुए और बीएसई का सेंसेक्स 287 अंक चढ़ गया.
 
सेंसेक्स करीब 74 अंक गिरकर 77,295 अंक पर खुला. यह ऊपर 77,666 अंक और नीचे 77,126 अंक तक गया.
अंत में पिछले काराेबारी दिवस के मुकाबले 286.98 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,656.09 अंक पर बंद हुआ.
नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी सेंसेक्स जैसा ही रहा.
यह 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त में 24,334.55 अंक पर पहुंच गया.
 
वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक हरे निशान में रहे. निफ्टी मिडकैप-50 में 0.44 प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि निफ्टी स्माॅलकैप-100 सूचकांक 0.10 प्रतिशत फिसल गया. सेक्टर आधारित सूचकांकाें में निफ्टी आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटाे, वित्त, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और टिकाऊ उपभाेक्ता उत्पाद समूहाें में एक प्रतिशत की तेजी रही. निजी बैंक और धातु समूहाें के सूचकांक लाल निशान में रहे. सेंसेक्स की कंपनियाें में इंडिगाे का शेयर दाे प्रतिशत और अडानी पाेर्ट्स, इंफाेसिस तथा ट्रेंट के एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े. टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, आईटीसी, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर भी हरे निशान में रहे. इटरनल, एचसीएल टेक्नाेलाॅजीज और पावरग्रिड के शेयर नीचे बंद हुए.